फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh youth cheated of Rs 50 lakh in the name of share trading

Dehradun News: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ऋषिकेश के युवक से ठगे 50 लाख रुपये

Thu, 20 Feb 2025 12:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Rishikesh youth cheated of Rs 50 lakh in the name of share trading
Iपीड़ित की शिकायत पर साइबर थाने में दर्ज किया गया मुकदमा
विज्ञापन

I

Iसाइबर ठगों ने व्हाट्सएप के एक ग्रुप से जोड़कर दिया था झांसाI
Iशेयर ट्रेडिंग में लाभ कमाने का लालच देकर साइबर ठगों ने ऋषिकेश के रहने वाले एक व्यक्ति से 50 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने उन्हें व्हाट्सएप के एक ग्रुप से जोड़ा था। उनसे कई बार में यह रकम विभिन्न खातों में जमा कराई गई। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।I
Iठगी को लेकर गंगानगर, ऋषिकेश के रहने वाले पंकज कुमार चौहान ने शिकायत की है। उन्होंने बताया कि गत 21 दिसंबर को उन्हें एक अनजान नंबर के माध्यम से व्हाट्सएप के ग्रुप सी-8 इंडिया स्टॉक ट्रेडिंग से जोड़ा गया था। इस ग्रुप के एडमिन के तौर पर एक अमेरिका का नंबर भी था। ग्रुप में उनसे कहा गया कि यहां पर ट्रेडिंग का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके बाद छह जनवरी को एक एप ब्राउन सीएम का लिंक भेजा गया। उन्होंने एप डाउनलोड कर लिया। इसके बाद इस लिंक को डिलीट कर दिया गया।
विज्ञापन

I
Iइस एप पर कई लोगों के नाम दिख रहे थे। यहां पर कुछ लोगों ने ट्रेडिंग का लाभ, आरटीजीएस की रसीद आदि दिखाई हुई थी। यह देखकर उन्हें भी लगा कि वह पैसा कमा सकते हैं। लिहाजा, साइबर ठगों के कहने पर उन्होंने 50 हजार रुपये उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसका उन्हें लाभ भी दर्शाया गया। बाद में कभी सात लाख तो कभी 16 लाख। इस तरह उन्होंने 50.20 लाख रुपये विभिन्न खातों में जमा कर दिए। इसका एप पर उन्हें करोड़ों में लाभ दिखाया गया।I
विज्ञापन
विज्ञापन

Iमगर, कभी वह इस लाभ को निकाल नहीं सके। गत 21 जनवरी को साइबर ठगों ने व्हाट्सएप का यह ग्रुप डिलीट कर दिया। इसके बाद एप भी बंद हो गया। सीओ साइबर अंकुश मिश्रा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed