फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh train accident Chargesheet filed against eight people loco pilot removed Ujjaini Express

Uttarakhand: ऋषिकेश रेल हादसे में आठ के खिलाफ चार्जशीट, लोको पायलट हटाया, सात और कर्मचारियों पर गिरेगी गाज

Fri, 12 Jun 2026 07:55 AM IST
Renu Saklani अंकित यादव, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
अंकित यादव, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 12 Jun 2026 07:55 AM IST
सार

उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन कोच और इंजन हादसे का शिकार हो गए थे। इस दौरान कोच बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। मामले में ऑपरेटिंग, सीएनडब्ल्यू और लोको अनुभाग के आठ कर्मचारियों को आरोपी बनाया गया था। शुरुआती जांच के आधार पर लोको पायलट को हटा दिया गया है।

विज्ञापन
Rishikesh train accident Chargesheet filed against eight people  loco pilot removed Ujjaini Express
ऋषिकेश रेल हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ऋषिकेश रेल हादसे में रेलवे विभाग की ओर आठ कर्मचारियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई। साथ ही लोको पायलट को हटाकर चंदौसी भेज दिया गया है। इसी महीने शेष कर्मचारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन

18 मई को ऋषिकेश के खांड गांव के पास उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन कोच और इंजन हादसे का शिकार हो गए थे। इस दौरान कोच बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। हादसे के दौरान ट्रेन खाली थी। उसे शंटिंग के लिए खड़ा किया गया था। हादसे के बाद दिल्ली और मुरादाबाद मंडल के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे थे।

विज्ञापन


मामले में ऑपरेटिंग, सीएनडब्ल्यू और लोको अनुभाग के आठ कर्मचारियों को आरोपी बनाया गया था। शुरुआती जांच के आधार पर लोको पायलट को हटा दिया गया है। उसे प्रशिक्षण के लिए भेज दिया गया है। साथ ही लोको पायलट और सात अन्य कर्मचारियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी कर्मचारियों को एक महीने का समय देकर अपने बचाव में बयान दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, जांच में यह भी बात सामने आई है कि हादसा लोको पायलट की गैरमौजूदगी में ट्रेन के चेन और गुटके हटाने की वजह से हुआ था।

देहरादून रेल हादसे में शंटिंग मास्टर की वेतन बढ़ोतरी रुकी

फरवरी 2023 में देहरादून टर्मिनल में नंदा देवी एक्सप्रेस के चार पहिए पटरी से उतर गए थे। इसमें शंटिंग मास्टर की लापरवाही सामने आई थी। इस मामले में लंबी जांच के बाद रेलवे की ओर से शंटिंग मास्टर पर कार्रवाई करते हुए एक वर्ष तक वेतन बढ़ोतरी रोक दी गई है। शंटिंग मास्टर पर आरोप था कि शंटिंग के दौरान उसने लोको पायलट को सही जानकारी नहीं दी। इससे वह ट्रेन नहीं रोक पाया और ट्रेन पीछे दीवार से टकरा गई।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: साल में दो बार UTET कराने की तैयारी, टीईटी न होने से हजारों शिक्षकों की नौकरी पर गहराया संकट

ऋषिकेश में उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन कोच और इंजन पटरी से उतरने के मामले में लोको पायलट को हटा दिया गया है। सभी आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ चार्जशीट भी हो गई है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। शेष सभी कर्मचारियों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।- - महेश यादव, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, मुरादाबाद मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed