ऋषिकेश: सात महीने के बच्चे की मौत के मामले में पांच लोग गिरफ्तार, पत्थर बाजी में गई थी मासूम की जान
- आठ मई को दो पक्षों की पत्थर बाजी में गई थी बच्चे की जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऋषिकेश में बीते शुक्रवार को शिवाजी नगर में पत्थरबाजी के दौरान सात माह के मासूम की मौत मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी।
मौके पर जाकर सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। इसके बाद सोमवार को आरोपियों के संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। उन्होंने बताया कि पांचों आरोपियों को शिवाजी नगर से गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों की पहचान राजेंद्र निवासी शिवाजी नगर आईडीपीएल, संजय, कुशाल, राहुल तीनों निवासी गली नंबर एक बापू ग्राम आईडीपीएल और रोहित उर्फ राजा निवासी बी ब्लॉक जहांगीरपुरी दिल्ली हाल निवासी गली नंबर एक बाबूग्राम ऋषिकेश के रूप में कराई है।
रुड़की में चाकू से हमले के मामले में अज्ञात पर केस दर्ज
रुड़की में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों पर हमले के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शनिवार रात टोडा खटका निवासी ओमकुमार के साथ गांव के ही चार लोग ईंट भट्ठे से काम कर घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें एक युवक मिला। उन्होंने उससे रात में जंगल में खड़े होने के बारे में पूछा। साथ ही उसके चेहरे पर मोबाइल की लाइट जलाई तो युवक ने चाकू से हमला कर दिया था।
इसमें ओमकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे जबकि तीन अन्य को मामूली चोट आई थी। ओमकुमार को डॉक्टरों ने देहरादून रेफर कर दिया था। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि ओम कुमार के भाई मोहित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।