{"_id":"66c42735f417d055cf0245dc","slug":"rishikesh-news-youth-from-haryana-drowned-in-ganga-now-clue-2024-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: रक्षाबंधन पर दोस्त के साथ घूमने आया हरियाणा का युवक गंगा में डूबा, नहीं लगा कोई सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: रक्षाबंधन पर दोस्त के साथ घूमने आया हरियाणा का युवक गंगा में डूबा, नहीं लगा कोई सुराग
Tue, 20 Aug 2024 10:53 AM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 20 Aug 2024 10:53 AM IST
सार
Rishikesh News: दोनों युवक मुनि की रेती क्षेत्र के अंतर्गत सच्चा धाम घाट पर नहाने के लिए रुके थे।
विज्ञापन
युवक गंगा में डूबा
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षाबंधन के दिन दोस्त के साथ ऋषिकेश घूमने आया हरियाणा का युवक मुनि की रेती के तपोवन क्षेत्र में गंगा में डूब गया। पुलिस व एसडीआरएफ ने युवक की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवान ने बताया कि पानीपत हरियाणा निवासी दो युवक सोमवार को प्राइवेट टैक्सी बुक कर ऋषिकेश आए थे। दोनों युवक मुनि की रेती क्षेत्र के अंतर्गत सच्चा धाम घाट पर नहाने के लिए रुके थे। नहाते समय आनंद शर्मा (25) निवासी तहसील कैंप थाना सेक्टर-6 पानीपत, हरियाणा तेज बहाव की चपेट में आकर गंगा में बह गया।
विज्ञापन
Uttarkashi : सिलक्यारा सुरंग में भूस्खलन के मलबे के आरपार जल्द शुरू होगी आवाजाही, ड्रिफ्ट टनल का काम जोरों पर
विज्ञापन
आनंद के दोस्त व स्थानीय लोगों की आवाज सुनकर एसडीआरएफ व जल पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। कई घंटे के सर्चिंग के दौरान कोई पता नहीं चल सका। कहा कि अब मंगलवार सुबह दोबारा सर्चिंग शुरू की जाएगी। बताया कि पूछताछ में जानकारी मिली है कि दोनों युवक ऋषिकेश घूमने के लिए आए थे।