{"_id":"69df762041396647fd0c2b63","slug":"rishikesh-news-youth-from-almora-swept-away-in-the-ganges-while-bathing-at-sitaram-ghat-sdrf-recovers-body-2026-04-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: मस्तराम घाट पर स्नान के दौरान गंगा में डूबा अल्मोड़ा का युवक, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: मस्तराम घाट पर स्नान के दौरान गंगा में डूबा अल्मोड़ा का युवक, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव
Wed, 15 Apr 2026 05:02 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 15 Apr 2026 05:02 PM IST
सार
युवक मस्तराम घाट पर स्नान कर रहा था। इस दौरान वह गंगा की गहराई में डूब गया। एसडीआरएफ ने युवक का शव बरामद किया है।
विज्ञापन
गंगा में डूबे युवक का शव बरामद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना लक्ष्मणझूला के पास मस्तराम घाट पर गंगा में स्नान के दौरान एक युवक गंगा में बह गया। युवक के गंगा में बहने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ढालवाला की टीम मौके पर पहुंची और सघन रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशकत के बाद रेस्क्यू टीम ने युवक का शव बरामद किया।
विज्ञापन
थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे मस्तराम घाट पट्टी वौरमला, भौनखाल, जनपद अल्मोड़ा निवासी सूरज सिंह(25) पुत्र माधव सिंह गंगा में स्नान कर रहे थे।
विज्ञापन
दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे: वॉल्वो और एसी बसों का समय तय, किराये में बदलाव की तैयारी, यहां देखें पूरा शेड्यल
विज्ञापन
इस दौरान वह गंगा की गहराई में डूब गया। एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशकत के बाद करीब 20 फीट गहराई से युवक का शव बरामद किया गया। युवक पास के एक होटल में शेफ का काम करता था।