फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News: Yoga festival to be held from 1st to 7th March in Rishikesh

Rishikesh News: ऋषिकेश में एक से सात मार्च तक होगा योग फेस्टिवल 

Tue, 02 Feb 2021 11:35 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 02 Feb 2021 11:35 AM IST
विज्ञापन
Rishikesh News: Yoga festival to be held from 1st to 7th March in Rishikesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ऋषिकेश में एक से सात मार्च तक योग फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। सोमवार को पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के अधिकारियों के साथ समीक्षा की। 

विज्ञापन


पर्यटन मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योग फेस्टिवल में अधिक से अधिक संख्या में योगाचार्यों को आमंत्रित किया जाए। फेस्टिवल में ज्योतिष का अलग से सत्र रखा जाए। फेस्टिवल में फुट मसाज का स्टॉल लगाया जाएगा। भविष्य में केदारनाथ, द्रोणागिरि जैसे धार्मिक स्थानों में फुट मसाज की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


महाराज ने कहा कि फेस्टिवल में उत्तराखंड के उत्पादों को इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में प्रचार के लिए एक कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी। गत वर्षों की तरह धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए प्रसिद्ध कलाकारों को आमंत्रित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंधक निदेशक आशीष चौहान, महाप्रबंधक जितेंद्र कुमार, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के उपनिदेशक योगेंद्र कुमार गंगवार, रिसर्च आफिसर एसएस सामंत आदि मौजूद थे।

16-17 फरवरी को रहेगी टिहरी झील महोत्सव की धूम
कोविड महामारी से ठिठके पर्यटन कारोबार को गति देने की कड़ी में अब टिहरी झील महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। यह महोत्सव 16 व 17 फरवरी को टिहरी के कोटी में आयोजित होगा। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के मुताबिक, टिहरी झील महोत्सव में दो दिन तक वाटर स्पोर्ट्स व साहसिक खेल गतिविधियों का आयोजन होगा। साथ ही लोक एवं सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे। इसमें योग भी शामिल किया गया है। 

टिहरी महोत्सव की नोडल अधिकारी पूनम चंद के मुताबिक, टिहरी झील महोत्सव में पर्यटकों के लिए जल क्रीड़ा में बोटिंग, जेट स्की, बनाना राईड, सर्फिंग, क्याकिंग, केनोइंग, स्कूवा डाइविंग मुख्य गतिविधियां होंगी। लैंड स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में माउंटेन टरेन बाइकिंग, एटीवी बाइक, तीरंदाजी, एयरो स्पोर्ट्स में पैराग्लाइडिंग, पैरामोटर, हॉट एयर बैलून का आयोजन होगा। ये सारे आयोजन उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के साहसिक विंग के दिशा निर्देशों में होंगे।


देव डोलियों की शोभा यात्रा होंगी मुख्य आकर्षण
टिहरी झील महोत्सव में उत्तराखंड की पारंपरिक देव डोलियों की शोभायात्रा भी निकाली जाएगी जो आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगी। प्रसिद्ध कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। हस्त शिल्प एवं स्थानीय उत्पादों की स्टॉल प्रदर्शनी, स्थानीय पकवानों के स्टॉल, पुरानी टिहरी एवं वर्तमान टिहरी शहर से जुड़ी विभिन्न प्रकार के चित्रों की प्रदर्शनी, टिहरी रियासत से जुड़ी पुरानी वस्तुओं की प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed