फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News Special train will run from Yog Nagari to Gorakhpur from 10 May

Rishikesh: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर...10 मई से योगनगरी से गोरखपुर तक संचालित होगी स्पेशल ट्रेन

Tue, 06 May 2025 02:00 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 06 May 2025 02:00 AM IST
सार

Rishikesh News: यह ट्रेन हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर जंक्शन, गोंडा जंक्शन, बस्ती होकर गोरखपुर पहुुंचेगी।

विज्ञापन
Rishikesh News Special train will run from Yog Nagari to Gorakhpur from 10 May
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

चारधाम यात्रा को देखते हुए रेलवे की ओर से योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से गोरखपुर तक स्पेशल ट्रेन (04304) का संचालन किया जाएगा। ट्रेन 21 जून तक संचालित होगी। यह ट्रेन योगनगरी रेलवे स्टेशन से प्रत्येक शनिवार को अपराह्न 03:20 बजे रवाना होगी।

विज्ञापन


योगनगरी रेलवे स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि यह ट्रेन हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर जंक्शन, गोंडा जंक्शन, बस्ती होकर गोरखपुर पहुुंचेगी। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के संचालन से पूर्वी उत्तर प्रदेश से चारधाम की यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को आसानी होगी।
विज्ञापन


Chardham Yatra: मौसम का अलर्ट...अधिक बारिश होने पर यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोकने के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके अलावा योगनगरी रेलवे स्टेशन से दो अन्य स्पेशल ट्रेनों का संचालन हो रहा है। एक ट्रेन (04302) मुजफ्फरपुर तक संचालित हो रही है। यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को अपराह्न 03:20 बजे रवाना होती है। यह ट्रेन 15 जुलाई तक संचालित होगी। एक ट्रेन (07364) हुबली तक संचालित हो रही है। यह ट्रेन प्रत्येक बृहस्पतिवार को सुबह 06:15 बजे रवाना होती है। यह ट्रेन 29 सितंबर तक संचालित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed