{"_id":"6880bf8aab69e60195067e48","slug":"rishikesh-news-punjab-youth-drowned-while-bathing-on-goa-beach-was-going-to-neelkanth-with-his-friends-2025-07-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: गोवा बीच पर नहाते समय बहा पंजाब का युवक, साथियों के साथ जा रहा था नीलकंठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: गोवा बीच पर नहाते समय बहा पंजाब का युवक, साथियों के साथ जा रहा था नीलकंठ
Wed, 23 Jul 2025 04:37 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 23 Jul 2025 04:37 PM IST
सार
Rishikesh News: युवक चार दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आयाथा। वे नीलकंठ जा रहे थे। इसी बीच वे गोवा बीच पर नहाने चले गए। इस दौरान एक युवक बह गया।
विज्ञापन
नदी में युवक की तलाश करती टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
ऋषिकेश के गोवा बीच पर नहाते समय फाजिल्का पंजाब निवासी रणवीर (19) पुत्र राजवीर गंगा में बह गया।एसडीआरएफ युवक के रेस्क्यू के लिए सर्च अभियान चला रही है। गंगा का जलस्तर अधिक होने से रेस्क्यू में दिक्कतें आ रही हैं। वहीं मंगलवार को नदी में बहे हरियाणा के युवक का शव मिल गया है।
विज्ञापन
फाजिल्का पंजाब निवासी रणवीर अपने चार दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आए थे। यहां से नीलकंठ मंदिर जाना था। वह गोवा बीच पर नहाने लगे। इस दौरान तेज बहाव की चपेट में आने से गंगा में बह गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू शुरू किया।
विज्ञापन
एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र राणा ने बताया कि गंगा का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। पानी भी गंदला है। डीप डाइवर गंगा में डूबे युवक की तलाश कर रहे हैं।
Uttarakhand: दूरस्थ क्षेत्रों में चुनाव की सूचनाएं पुलिस के वायरलेस, सेटेलाइट फोन से आएंगी, नोडल अफसर अलर्ट
विज्ञापन
वहीं बीते 22 जुलाई को रायवाला के गीता कुटीर घाट पर नहाते समय पंचकुला हरियाणा निवासी वीरेंद्र राजपूत (25) पुत्र महेंद्र राजपूत गंगा में बह गए थे। एसडीआरएफ गीता कुटीर से लेकर बालावाला तक सर्च अभियान चला रही थी। बुधवार को एसडीआरएफ को घाट से काफी दूर गंगा में एसडीआरएफ को एक शव दिखाई दिया। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि शव की पहचान वीरेंद्र राजपूत पुत्र महेंद्र राजपूत के रूप में हुई है।
Trending Videos