{"_id":"6a3a6c08183a6ddf9a017043","slug":"rishikesh-news-police-personnel-funeral-family-members-inconsolable-with-grief-2026-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: घर पहुंचा चौकी प्रभारी का पार्थिव शरीर, गमगीन हुआ माहौल, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: घर पहुंचा चौकी प्रभारी का पार्थिव शरीर, गमगीन हुआ माहौल, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
Tue, 23 Jun 2026 05:01 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 23 Jun 2026 05:01 PM IST
सार
ऋषिकेश में पुलिस की कार खाई में गिर गई। इस दौरान हादसे में चौकी प्रभारी शिवपुरी विनोद शर्मा की मौत हो गई। दोपहर बाद उनका पार्थिव शरीर घर लाया गया।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी का पार्थिव शरीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऋषिकेश की शिवपुरी पुलिस चौकी में तैनात चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की ड्यूटी से लौटते समय आज सड़क हादसे में मौत हो गई। उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास घमंडपुर रानीपोखरी लाया गया। उनका पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। माता-पिता, पत्नी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Rishikesh News: पुलिस की गाड़ी खाई में गिरी, दर्दनाक हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पाकर सैकड़ो क्षेत्रवासी उनके घर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। वहीं, पुलिस के जवानों व अधिकारियों द्वारा विनोद शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिसके बाद गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उसके बाद तिरंगे में लपेटकर उनके पार्थिव शरीर को सम्मान के साथ पूर्णानंद घाट, ऋषिकेश के लिए ले जाया गया।