{"_id":"66a79a4cba5e3ac63404691f","slug":"rishikesh-news-kawadiya-running-bike-caught-fire-causing-panic-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: हरियाणा के कांवड़ियों की चलती बाइक में लगी आग, मची अफरा-तफरी, कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: हरियाणा के कांवड़ियों की चलती बाइक में लगी आग, मची अफरा-तफरी, कूदकर बचाई जान
Mon, 29 Jul 2024 07:14 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 29 Jul 2024 07:14 PM IST
सार
Rishikesh News: मुनिकीरेती से ऋषिकेश कीओर आ रहे कांवडियों की बाइक में आग लगने से हड़कंप मच गया। कांवडियाें ने किसी तरह बाइक से कूद कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
बाइक में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऋषिकेश में चंद्रभागा पुल के पास हरियाणा के कावड़ियाें की चलती बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक में आग लगने से कावड़ियों, राहगीरों और आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, मार्ग पर भी लंबा जाम लग गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पानी डालकर बाइक में लगी आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर मुनिकीरेती से ऋषिकेश कीओर आ रहे कांवडियों की बाइक में आग लगने से हड़कंप मच गया। कांवडियाें ने किसी तरह बाइक से कूद कर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जलने लगी। इस दौरान बाइक से उठती आग की लपटों को देख मार्ग से गुजर रहे लोगों में अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालते हुए लोगों को किनारे किया।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस: हैरत में वन महकमा...समूह में दिखे बाघ, कैमरा ट्रैप से सामने आईं बहुत सी अनदेखी बातें
विज्ञापन
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पानी डालकर बाइक में लगी आग पर किसी तरह काबू पाया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। प्रभारी निरीक्षक आरएस खोलिया ने बताया कि बाइक में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है। बाइक पर दो कांवड़ यात्री सवार थे। जिसमें चालक की पहचान अजय कुमार पुत्र योगेंद्र निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है।