फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News: Goods of disaster are rotting in Godown

ऋषिकेश: गोदाम में सड़-गल रहा है आपदा का सामान, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पर्दाफाश 

Tue, 10 Aug 2021 09:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 10 Aug 2021 09:26 PM IST
सार

मंगलवार को कोटद्वार के पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत अपने कार्यकर्ताओं के साथ लोनिवि लक्ष्मण झूला पहुंचे।

विज्ञापन
Rishikesh News: Goods of disaster are rotting in Godown
सड़ रहा आपदा का सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऋषिकेश में लोक निर्माण विभाग दुगड्डा डिवीजन उपखंड लक्ष्मण झूला के एक कमरे पर भाजपाइयों ने अपना स्वामित्व जमा दिया है। इस कक्ष में आपदा संबंधित और प्रचार-प्रसार सामाग्री भरी हुई है। जिसका कांग्रेसियों ने पर्दाफाश किया है।

विज्ञापन


मंगलवार को कोटद्वार के पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत अपने कार्यकर्ताओं के साथ लोनिवि लक्ष्मण झूला पहुंचे। यहां उन्होंने विभागीय अधिकारी से बंद कमरा खोलने की मांग की। कमरे के अंदर आपदा सामाग्री, कंबल, चादर, शॉल, सैनिटाइजर, सेनेट्री पैड, साबुन, मास्क, तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के वर्ष 2020 के कैलेंडर, और भाजपा के झंडे आदि भरे हुए थे। जो सड़ी गली हालत में थे।
विज्ञापन


पूर्व विधायक ने कहा कि सरकारी संस्थान पीडब्ल्यूडी को कोई व्यक्तिगत नहीं ले सकता, या तो शासन उसे आपके नाम आवंटित करें। या फिर वह प्रक्रिया के तहत होता है। लक्ष्मण झूला में लोनिवि ड्राइवर के कक्ष में कोरोनाकाल का सामान मिला है। जिन लोगों को इसकी आवश्यता है वह समान उन लोगों के पास नहीं पहुंच रहा है। जमाखोरों ने इसे गोदाम में सड़ा दिया। इस मौके पर नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक अध्यक्ष माधव अग्रवाल, आदेश तोमर, देवेंद्र राणा, अंकित गुप्ता, किशन राजपूत, संतोष चौधरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमकेश्वर विधायक रितु खंडूडी ने आग्रह किया था कि वे इस सामान को पीडब्ल्यूडी के कक्ष में रख दें, केवल तीन दिन पहले ही यहां सामान रखा गया था। जिसे एक, दो दिन के अंदर की खाली कर दिया जाएगा।
- सत्यप्रकाश राठौर, सहायक अभियंता, लोनिवि दुगड्डा, उपखंड लक्ष्मण झूला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed