Rishikesh News: रोमांच के शौकीनों के लिए अच्छी खबर, 15 सितंबर से राफ्टिंग शुरू होने की उम्मीद
Rishikesh News: 15 सितंबर को वीकेंड भी है। 16 सितंबर को शनिवार 17 सितंबर को रविवार है। लगातार तीन दिन छुट्टी है। ऐसे में राफ्टिंग शुरू होने पर भीड़ आने की उम्मीद है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
15 सितंबर से ऋषिकेश में राफ्टिंग शुरू होने की उम्मीद है। राफ्टिंग की शुरुआत गंगा नदी के जलस्तर पर निर्भर करेगी। राफ्टिंग शुरू होने से पहले यातायात पुलिस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस की ओर से अलग-अलग स्थानों पर नो पार्किंग के साइनबोर्ड लगवाए जा रहे हैं।
यातायात निरीक्षक अनवर खान ने बताया कि 15 सितंबर को वीकेंड भी है। 16 सितंबर को शनिवार 17 सितंबर को रविवार है। लगातार तीन दिन छुट्टी है। ऐसे में राफ्टिंग शुरू होने पर भीड़ आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि शहर के चयनित स्थानों पर नो पार्किंग के साइनबोर्ड लगाए जा रहे हैं। राफ्टिंग शुरू होने के दौरान शहर में जाम जैसी स्थिति न हो, इस पर भी विचार किया जा रहा है।
Vikasnagar: युवक ने पहले बनाया वीडियो, फिर नहर में छलांग लगाकर दी जान, कई रिश्तेदारों को ठहराया जिम्मेदार
पुलिस ने घाटों पर नहीं लिखवाई चेतावनी
15 सितंबर से राफ्टिंग शुरू होने की उम्मीद है। मुनि की रेती क्षेत्र के कई संवेदनशील घाटों पर स्नान के दौरान कई पर्यटक डूब चुके हैं। गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण अभी तक पुलिस ने संवेदनशील घाटों पर चेतावनी बोर्ड नहीं लिखवाए हैं। इस क्षेत्र में कई गंगा घाटों पर दलदल रहता है। जिसमें फंसकर कई पर्यटक जान गंवा चुके हैं।