मानवता शर्मसार: ऋषिकेश में रेलवे स्टेशन रोड पर प्लाट में मिला भ्रूण, उठाकर ले गई चील, नोंच-नोंचकर खाया
Rishikesh News: प्लाट में पड़े भ्रूण को देखकर लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही भ्रूण को एक चील उठा कर ले गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऋषिकेश में शुक्रवार को एक हृदय विदारक घटना से मानवता शर्मसार हो गई। रेलवे स्टेशन रोड के पास एक खाली प्लाट में कोई भ्रूण फेंक गया। लोगों ने यह देखा तो पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही एक चील भ्रूण को उठाकर ले गई।
घटना शुक्रवार शाम करीब पांच बजे की है। रेलवे स्टेशन रोड (पुराना बस अड्डा रोड) से गुजर रहे लोगों ने एक प्लॉट में भ्रूण पड़ा देखा। किसी ने इसकी जानकारी एडवोकेट अमित वत्स को दी तो उन्होंने एसएसआई उत्तम रमोला को फोन किया।
इसी दौरान चील भ्रूण को उठाकर ले गई और उसे नोच-नोचकर खाने लगी। यह देख वहां मौजूद लोगों ने हल्ला मचाया तो चील एक छत से दूसरी और पेड़ों के ऊपर उड़ती रही। लेकिन उसने भ्रूण को नहीं छोड़ा।
Roorkee: सेना की तैयारी कर रहे युवक पर चार युवकों ने धारदार हथियार से किया हमला, फायर भी झोंका
मौके पर खुद को असहाय महसूस कर रहे लोग भ्रूण फेंकने वाले को कोसते रहे। थोड़ी देर में पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक चील आंखों से ओझल हो गई थी। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक एसएस बिष्ट ने बताया कि मामले में जानकारी जुटाई जा रही है। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।