{"_id":"6a32c2077457954e37004706","slug":"rishikesh-news-dead-body-of-delhi-youth-found-at-yusuf-beach-search-operation-continues-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: यूसुफ बीच पर तैरता मिला दिल्ली के युवक का शव, गंगा में डूबे अन्य लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: यूसुफ बीच पर तैरता मिला दिल्ली के युवक का शव, गंगा में डूबे अन्य लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी
Wed, 17 Jun 2026 09:23 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 17 Jun 2026 09:23 PM IST
सार
यूसुफ बीच पर आज एक युवक का शव मिला, जिसकी पहचान दिल्ली निवासी युवक के रूप में हुई है। वहीं, कुछ लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
युवक का शव मिला
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना मुनि की रेती क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी के यूसुफ बीच पर बुधवार सुबह एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम को एक शव तैरता मिला। शव शिवपुरी एडी के पास बहकर आया था। मृतक की शिनाख्त गदरपुर बॉर्डर, दिल्ली निवासी राहुल चौहान पुत्र सुभाष चौहान (25 वर्ष) के रूप में हुई। परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की पहचान की। थाना मुनि की रेती पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
एसडीआरएफ ढालवाला निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि बताया कि नदी में तेज बहाव और धुंधले पानी के कारण सर्च में दिक्कत आ रही है। फिर भी टीम मुनि की रेती से लक्ष्मणझूला तक बोट, रेस्क्यू राफ्ट और गोताखोरों के साथ लगातार पेट्रोलिंग कर रही हैं।
विज्ञापन
Haridwar: गंगा स्नान करते समय गुजरात का किशोर डूबकर लापता, नहीं लगा सुराग, टीमें तलाश में जुटी
विज्ञापन
अभी भी कुछ लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है। एसडीआरएफ ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि नदी में सेल्फी या नहाने के दौरान गहरे पानी, तेज बहाव और रैपिड्स वाले हिस्सों में न जाएं। शराब पीकर नदी में उतरना जानलेवा साबित हो रहा है।