फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News BJP and Congress workers Fight during oath taking ceremony in Nagar Panchayat Swargashram Jonk

Rishikesh: नगर पंचायत स्वर्गाश्रम में शपथ ग्रहण के दौरान हंगामा, आपस में भिड़े भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता

Fri, 07 Feb 2025 03:58 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 07 Feb 2025 03:58 PM IST
सार

Rishikesh News: नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक कार्यालय परिसर में नव निर्वाचित अध्यक्ष बिंदिया अग्रवाल, सभासद रेणुका भंडारी, सुरूचि अवस्थी, जितेंद्र धाकड़ और मुरलीधर शर्मा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इसके बाद वहां झगड़ा शुरू हो गया।

विज्ञापन
Rishikesh News BJP and Congress workers Fight during oath taking ceremony in Nagar Panchayat Swargashram Jonk
भाजपा कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऋषिकेश में नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक कार्यालय में अध्यक्ष और सभासदों के शपथ ग्रहण के बाद भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस बीच दोनों पक्षों के बीच हाथापाई भी हुई। सुरक्षा में तैनात थाना लक्ष्मणझूला पुलिस कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद मामले को शांत कराया। फिलहाल अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से थाना लक्ष्मणझूला में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक कार्यालय परिसर में नव निर्वाचित अध्यक्ष बिंदिया अग्रवाल, सभासद रेणुका भंडारी, सुरूचि अवस्थी, जितेंद्र धाकड़ और मुरलीधर शर्मा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। यमकेश्वर एसडीएम श्रेष्ठ गुनसोला ने अध्यक्ष और सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


Dehradun News: नगर निगम तैयार...आज शपथ लेगी शहर की सरकार, मुख्यमंत्री धामी सहित विधायक रहेंगे मौजूद
विज्ञापन
विज्ञापन


शपथ ग्रहण करने के बाद भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच आपस में जमकर नारेबाजी शुरू हो गई। नारेबाजी इतनी हुई कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच हुई हाथापाई को पुलिस कर्मचारियों के मदद से शांत किया गया। फिलहाल थाने में किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed