फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rishikesh news: after 47 day of Odisha lady death postmortem report tells the truth

ऋषिकेश: 47 दिन बाद खुला उड़ीसा की युवती की मौत का राज, पोस्टमार्टम में गला दबा कर हत्या की पुष्टि

Tue, 25 Jan 2022 01:19 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 25 Jan 2022 01:19 PM IST
सार

09 दिसंबर को कृष्णानगर तिराहे के पास जंगल में एक युवती का शव मिलने से सनसनी मच गई थी। महिला के पर्स में मिले रेल टिकट और फोन नंबर पर संपर्क करने के बाद उसकी पहचान हुई थी।

विज्ञापन
rishikesh news: after 47 day of Odisha lady death postmortem report tells the truth
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उड़ीसा की युवती की मौत के राज से 47 दिन बाद पर्दा उठ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। महिला के पति संजय भारद्वाज को पूछताछ के लिए ऋषिकेश लाने के लिए कोतवाली पुलिस उत्तरप्रदेश के बलिया रवाना हो गई है। अभी आरती की हत्या को लेकर पुलिस का शक उसके पति पर है।

विज्ञापन


शव लेने भी नहीं आए थे मृतक के परिजन
09 दिसंबर को कृष्णानगर तिराहे के पास जंगल में एक युवती का शव मिलने से सनसनी मच गई थी। महिला के पर्स में मिले रेल टिकट और फोन नंबर पर संपर्क करने के बाद उसकी पहचान आरती भुई पुत्री रविंद्र भुई निवासी ग्राम अड़क्का, थाना बिरडी, जिला जगतसिंहपुर, उड़ीसा के रूप में हुई थी। कोतवाली पुलिस के युवती के पिता रविंद्र भुई से संपर्क करने पर उन्होंने बताया था कि दो वर्ष पूर्व आरती प्रेम विवाह करने के बाद घर से कहीं चली गई थी। आरती के पिता ने बताया कि वह हरिद्वार के सिडकुल स्थित एक फैक्टरी में काम कर रही थी। हालांकि उन्होंने आरती के पति के बारे में जानकारी होने से इनकार किया था। मृतक के परिजन उसका शव लेने भी नहीं आए थे। 
विज्ञापन


वहीं जांच के लिए सिडकुल पहुंची पुलिस टीम को फैक्टरी प्रबंधन और रेल टिकट की बुकिंग करने वाले युवक से जानकारी मिली थी कि आरती रावली महदूद में किराए के मकान में अपने पति के साथ रहती थी। वहीं आरती के पड़ोसियों का कहना था कि करीब एक सप्ताह से आरती कमरे में नहीं आई थी। जबकि उसका पति 15 दिन पहले ही कहीं चला गया था। जब पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया तो पता चला कि आरती का पति संजय भारद्वाज उत्तर प्रदेश के बलिया में रहता है। आरती उसकी दूसरी पत्नी थी। संजय की पहली पत्नी ऋषिकेश के कृष्णानगर में अपने मायके में रहती है। पुलिस को यह भी पता चला कि संजय अपनी पहली पत्नी और बच्चों से मिलने के लिए मायके आता-जाता था। लेकिन पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कृष्णानगर तिराहे के पास जंगल में मिला था शव
गौरतलब है कि आरती का शव कृष्णानगर तिराहे के पास जंगल में मिला था। यह जगह संजय के ससुराल के काफी करीब है। ऐसे में हत्या को लेकर पुलिस के शक की सुई युवती के पति संजय भारद्वाज पर ही टिकी हुई है। ऋषिकेश कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि आरती की पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है। मामले में दर्ज मुकदमे में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या की धारा जोड़ दी गई है। पूरे मामले में आरती भुई के पति संजय भारद्वाज की भूमिका संदिग्ध है। संजय इस समय उत्तर प्रदेश के बलिया स्थित अपने घर पर हैं। पुलिस की एक टीम को उसे लाने के लिए बलिया भेजा गया है। आरती के पति से पूछताछ के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed