फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh Natraj Chowk accident three death Accused was new truck driver not have license

Rishikesh: नटराज चौक हादसा...नया-नया बना था ट्रक ड्राइवर, लाइसेंस भी नहीं था, तीन की गई जान

Mon, 25 Nov 2024 10:55 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 25 Nov 2024 10:55 PM IST
सार

हादसे में घायल दिल्ली रोहणी सेक्टर निवासी जतिन (23) की एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई। जतिन घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। जतिन शहर में योगा क्लासेस चलाता था।

विज्ञापन
Rishikesh Natraj Chowk accident three death Accused was new truck driver not have license
ऋषिकेश में हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नटराज चौक के समीप हुए हादसे में घायल दिल्ली के तीसरे व्यक्ति की मौत हो गई। इस तरह मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। वहीं पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चालक कुछ समय से ही ट्रक चला रहा था। इससे पहले वह ट्रक में हेल्पर का कार्य करता था। उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था।

विज्ञापन


हादसे में घायल दिल्ली रोहणी सेक्टर निवासी जतिन (23) की एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई। जतिन घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। जतिन शहर में योगा क्लासेस चलाता था। बताया जा रहा है कि वह घटना स्थल के समीप एक रिजाॅर्ट में अपने दोस्त से मिलने आया था। एम्स चौकी प्रभारी विनेश ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


रविवार रात को नटराज चौक (इंद्रमणि बडोनी चौक) के समीप एक बेकाबू ट्रक ने आधा दर्जन वाहनों को रौंद दिया था। यहां वेडिंग प्वाइंट में एक विवाह समारोह था। जिसके चलते सड़क के दोनों ओर वाहन पार्क किए गए थे। बेकाबू ट्रक की चपेट में यूकेडी के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र पंवार सहित दो अन्य लोग आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना में तीनों की मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक दुर्घटना के बाद फरार हो गया था। आरोपी चालक विजय कुमार निवासी ग्राम रुमसी अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग को पुलिस ने सोमवार सुबह ढालवाला पुल के समीप ट्रक पार्किंग स्थल से गिरफ्तार किया।

रुड़की में दर्दनाक हादसा: कोहरा बना काल...ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी कार, बिहार के दो युवकों की मौत

आरोपी चालक पुलिस को अपना लाइसेंस नहीं दिखा पाया। बताया जा रहा है कि चालक के पास लाइसेंस नहीं है। आरोपी कुछ समय पहले ही चालक बना था। पहले वह ट्रक में हेल्पर का काम करता था। चालक ने पुलिस को दुर्घटना का कारण ट्रक का प्रेशर न बनना और ब्रेक न लगना बताया है।

वहीं प्रभारी निरीक्षक आरएस खोलिया ने बताया कि हादसे में मृतक यूकेडी नेता त्रिवेंद्र पंवार के भाई विनोद पंवार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि शराब की पुष्टि के लिए चालक के यूरिन और ब्लड का सैंपल लिया गया है। जिसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed