फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh: First global music festival Started Today

Rishikesh News: म्यूजिक फेस्टिवल का रंगारंग आगाज, देश-विदेश के कलाकारों ने बिखेरा जलवा

Sun, 17 Jan 2021 08:44 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 17 Jan 2021 08:44 PM IST
सार

  • उत्तराखंड पर्यटन विकास विकास परिषद के सहयोग से आयोजित हुआ कार्यक्रम 
  • आरजे मंत्रा ने मचाई फेस्टिवल में धूम, ओडिसी नृत्यांगना सुजाता ने जमाया रंग  

विज्ञापन
Rishikesh: First global music festival Started Today
म्यूजिक फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के सहयोग से एशिया की पहली एकेडमी हैंडपैन की ओर से ऋषिकेश के तपोवन के एक होटल में दो दिवसीय ऋषिकेश म्यूजिक फेस्टिवल का रंगारंग आगाज हुआ। मशहूर टीवी एक्टर और आरजे मंत्रा ने फेस्टिवल में एकरिंग कर दर्शकों को रोमांचित किया। फेस्टिवल में देश विदेश से आए कलाकारों ने अपने संगीत के हुनर का जलवा बिखेरा। इस दौरान कलाकारों की प्रस्तुतियां देखने के लिए म्यूजिक फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। 

विज्ञापन


रविवार को आयोजित फेस्टिवल में पहले दिन मशहूर ओडिसी नृत्यांगना सुजाता ने अपने नृत्य की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया। उसके बाद इंडियन आइडल जैसे मंचों पर अभिनय कर चुके दिग्विजय परिहार ने चन्ना मेरा आ..., भीगी भीगी सी..., इलाही मेरा दिल...,रंजिश ही सही..., जैसे गानों की प्रस्तुति देकर दर्शकों की जमकर तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में यूएसए की करीना योब्रो ने आई रिबेबंर..., आई कैन यू सी..., आईएम हियर..., जैसे गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर किया। शुभम व्यास, द बिगनर बैंड्स, प्रकाश की टीम ने डिजरी डू और ऋषिकेश सनसिट ग्रुप ने विभिन्न म्यूजिकों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में समा बांधा। इश्ककिस्तान बैंड ग्रुप से पौड़ी के मशहूर कलाकार देवेंद्र सुयाल ने दो कच्छे, दो बनियान, दो रोटी आलू की सब्जी...., की प्रस्तुति देकर अमीर और गरीब के बीच की दूरियों का एहसास दिलाया। इसके साथ ही उन्होंने कोका कोला मैंगो लस्सी ...., गाने की प्रस्तुति देकर दर्शकों की जमकर तालियां बटोरीं। 
विज्ञापन


कार्यक्रम के आयोजक बाबा कुटानी नाम से मशहूर सुमित कुटानी ने बताया कि इस फेस्टिवल का उद्देश्य प्रदेश के कलाकारों को एक मंच देकर उनके हुनर को देश विदेशों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि मंच के माध्यम से उनका यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर सुमित कुटानी, वेदांश पांडे, हर्ष कुमार, उमंग और अनुसूया प्रसाद पांडेय आदि मौजूद थे।  फेस्टिवल का आयोजन सोमवार को भी किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed