फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh Crime News: Monk murder cases have come before

Rishikesh: पिछली वारदातों से नहीं लिया पुलिस ने सबक, फक्कड़ साधु ने खच्चर चालक को उतारा था मौत के घाट

Wed, 19 Oct 2022 08:03 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 19 Oct 2022 08:03 PM IST
सार

Rishikesh Monk Murder News: स्वर्गाश्रम क्षेत्र में फक्कड़ साधुओं में अक्सर आपसी विवाद होते हैं। कई बार यात्रियों और पर्यटकों से भी फक्कड़ों की तीखी नोकझोंक हो जाती है। विवाद के बाद फक्कड़ साधु कई बार आक्रामक हो जाते है और मारपीट करने लगते है। 

विज्ञापन
Rishikesh Crime News: Monk murder cases have come before
ऋषिकेश में साधु की हत्या - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

ऋषिकेश के स्वर्गाश्रम क्षेत्र में अधिकांश साधु और फक्कड़ बाहरी राज्यों के हैं। आए दिन फक्कड़ साधुओं में विवाद और मारपीट भी होती है। छह साल पहले एक सिरफिरे फक्कड़ साधु ने विवाद के बाद पाठल से वार कर एक खच्चर चालक को मौत के घाट उतार दिया था। इसके बावजूद पुलिस बाहरी राज्य के साधुओं और फक्कड़ों साधुओं के सत्यापन को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है।

विज्ञापन


लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र के स्वर्गाश्रम में कई आश्रम हैं और लीज की भूमि पर कुटियाएं हैं। यहां सैकड़ों की संख्या में साधु रहते हैं। वहीं बड़ी संख्या में ऐसे भी फक्कड़ साधु हैं जो सड़क या घाट पर रहकर भिक्षावृत्ति करते हैं।
विज्ञापन


Rishikesh: दीवार के विवाद में साधु के सिर पर हुआ खून सवार, दूसरे साथी की फावड़ा मारकर की हत्या, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वर्गाश्रम क्षेत्र के मंदिरों और आश्रम में दर्शन और प्रवास के लिए देश विदेश से यात्री पहुंचते हैं। वहीं यहां पर्यटन स्थलों के दीदार के लिए भी बड़ी संख्या में सैलानी आते हैं। इसलिए फक्कड़ साधुओं के लिए यहां खाने-पीने की कोई कमी नहीं है।

स्वर्गाश्रम क्षेत्र में फक्कड़ साधुओं में अक्सर आपसी विवाद होते हैं। कई बार यात्रियों और पर्यटकों से भी फक्कड़ों की तीखी नोकझोंक हो जाती है। विवाद के बाद फक्कड़ साधु कई बार आक्रामक हो जाते है और मारपीट करने लगते है। 

पहले भी सामने आ चुके कई मामले

वर्ष 2016 में स्वर्गाश्रम क्षेत्र में एक आश्रम से सटे श्मशान घाट में रहने वाले एक फक्कड़ साधु रामगिरि ने खच्चर चालक छोटेलाल की पाठल से वार कर हत्या कर दी थी। इससे पहले वर्ष 2010 में एक अमेरिका की रहने वाली एक युवती ने एक साधु वेशधारी पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया था। लेकिन इसके बाद भी पुलिस बड़े स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया। जिसके चलते एक बार फिर क्षेत्र में एक फक्कड़ साधु बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया।

पुलिस समय-समय पर क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाती है। आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में नियमित गश्त भी होता है। थाना पुलिस सघन सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
- शेखर चंद्र सुयाल, एएसपी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed