फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh bulls entered in shop while fighting on road Two girls were in danger

Rishikesh: रामझूला क्षेत्र में सड़क पर लड़ते-लड़ते दुकान के अंदर घुसे सांड़, युवतियों की जान पर बन आई

Fri, 12 Jul 2024 08:46 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 12 Jul 2024 08:46 PM IST
सार

Rishikesh News:  दुकान के अंदर काफी देर तक दोनों सांड़ लड़ते रहे। इस दौरान दोनों युवतियां स्लैब के नीचे बैठी रहीं। गनीमत रही कि दुकान के अंदर रखे बैग इन युवतियों के ऊपर गिर गए।

विज्ञापन
Rishikesh bulls entered in shop while fighting on road Two girls were in danger
दुकान में घुसे सांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऋषिकेश नगर पालिका मुनि की रेती ढालवाला क्षेत्र में लावारिस पशुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को रामझूला क्षेत्र में दो सांड़ सड़क पर लड़ते-लड़ते बैग की दुकान के अंदर पहुंच गए। इस घटना में दुकान में मौजूद दो युवतियों में से एक चोटिल हो गई। युवती को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाना पड़ा।

विज्ञापन


लड़ते सांड़ जब दुकान के अंदर हुए तब भी उनकी लड़ाई बंद नहीं हुई। वहां दो युवतियों को जान बचाना मुश्किल हो गया। युवतियों ने स्लैब के नीचे बैठकर किसी तरह खुद को बचाया। दुकान के अंदर काफी देर तक दोनों सांड़ लड़ते रहे। इस दौरान दोनों युवतियां स्लैब के नीचे बैठी रहीं। गनीमत रही कि दुकान के अंदर रखे बैग इन युवतियों के ऊपर गिर गए।
विज्ञापन


84 घंटे बाद खुला बदरीनाथ हाईवे: फंसे यात्रियों ने ली राहत की सांस, बदरी विशाल का नाम लेकर हुए रवाना, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे युवतियों की जान बच गई, लेकिन खुद को बचाने की भगदड़ में एक युवती को चोटें आ गईं। कुछ देर बाद दुकानदार ने डंडे से किसी तरह सांड़ों को बाहर निकाला। पूरी घटना दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। नगर पालिका ने दोनों सांड़ों को देहरादून स्थित गोशाला शिफ्ट कर दिया।

नगर पालिका की ओर से करीब 400 लावारिस मवेशियों को देहरादून स्थित गोशाला में शिफ्ट किया गया है। स्वर्गाश्रम स्थित मस्तराम गोशाला में गंगा का पानी भरने के कारण वहां से मवेशी जानकीपुल पारकर रामझूला और मुनि की रेती क्षेत्र में पहुंच रहे हैं।
- मनोज बिष्ट, सफाई निरीक्षक, मुनि की रेती ढालवाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed