फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh Badrinath highway closed for two hours due to debris

रोड कटिंग से सड़क पर आया मलबा, दो घंटे बंद रहा ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर 

Tue, 24 Sep 2019 05:15 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्णप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्णप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 24 Sep 2019 05:15 PM IST
विज्ञापन
Rishikesh Badrinath highway closed for two hours due to debris
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर मंगलवार को रोड कटिंग के दौरान बिखरे मलबे के कारण कालेश्वर से चंडिका देवी मंदिर तक करीब दो घंटे तक वाहनों का जाम लगा रहा। इससे बदरीनाथ एवं हेमकुंड यात्रियों सहित स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


दोपहर में जेसीबी मशीनों से मलबा हटाकर यातायात बहाल किया गया। बदरीनाथ हाईवे पर उमट्टा से कालेश्वर तक ऑलवैदर रोड निर्माण चल रहा है। इस कारण कई स्थानों पर सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से मलबा और पत्थर बिखरे पड़े हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन की आखरी तारीख होने के कारण प्रधान, क्षेप सदस्य और वार्ड सदस्य के प्रत्याशी व समर्थक कर्णप्रयाग के लिए आये और जिला पंचायत सदस्य का फार्म भरने के लिए प्रत्याशियों और उनके सर्मथकों के वाहनों का काफिल गोपेश्वर के लिए गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में एक साथ हाईवे पर सैंकड़ों वाहन दोनों तरफ से बदहाल हाईवे पर आ गये। इससे कालेश्वर से लंगासू के चंडिका देवी मंदिर तक करीब पांच किमी का जाम लग गया। जाम से बेहाल यात्री तपती धूप में रोड खुलने के इंतजार में खड़े रहे। लंगासू निवासी कैलाश खंडूड़ी, लखपत, राजेश, भुवन, संदीप, गणपति, नरेंद्र, गोपाल, उमेश, आशाराम आदि ने कहा कि जगह जगह पर पत्थर और मलबा बिखरा होने के कारण बार-बार जाम लग रहा है। लोगों ने तुरंत हाईवे को दुरुस्त करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed