फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh-Badrinath Highway: A loader vehicle going from Haridwar to Guptkashi caught fire near Saudpani, all

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे: सौड़पाणी के पास हरिद्वार से गुप्तकाशी जा रहे वाहन में लगी आग, सारा सामान जलकर राख

Thu, 08 May 2025 04:39 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (श्रीनगर गढ़वाल)
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (श्रीनगर गढ़वाल) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 08 May 2025 04:39 PM IST
सार

लोडर वाहन स्थानीय दुकानदारों के लिए पत्ते, गिलास, दौने, फिनाइल, जलजीरा जैसी वस्तुओं की डेली सर्विस करता था। वाहन गुप्तकाशी जा रहा था। तभी उसमें अचानक आग लग गई।

विज्ञापन
Rishikesh-Badrinath Highway: A loader vehicle going from Haridwar to Guptkashi caught fire near Saudpani, all
लोडर वाहन में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सौड़पाणी के पास एक लोडर वाहन में अचानक आग लग गई। इस दौरान वाहन में लदा सारा माल जलकर नष्ट हो गया। वाहन हरिद्वार से गुप्तकाशी की ओर जा रहा था।  

विज्ञापन


बछेलिखाल चौकी प्रभारी दीपक लिंगवाल ने बताया कि यह लोडर वाहन स्थानीय दुकानदारों के लिए पत्ते, गिलास, दौने, फिनाइल, जलजीरा जैसी वस्तुओं की डेली सर्विस करता था। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहनों के चालकों ने जब लोडर के पीछे से धुआं और आग निकलते देखा, तो उन्होंने तुरंत वाहन चालक को सूचना दी।
विज्ञापन


Badrinath Highway: पहाड़ी पर पेड़ से लटका मिला युवक का सड़ा-गला शव, मार्च से था लापता, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक ने गाड़ी रोकने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग बेकाबू हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वाहन का सारा सामान जल चुका था। चालक दीपक (निवासी रुड़की) को इस घटना में किसी प्रकार की शारीरिक क्षति नहीं हुई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के सही कारण का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed