फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh AIIMS Resident doctors took Rally and boycotted work against incident in Kolkata

Rishikesh: कोलकाता की घटना से एम्स के रेजिडेंट डाक्टरों में आक्रोश, रैली निकालकर किया कार्य बहिष्कार

Tue, 13 Aug 2024 09:22 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 13 Aug 2024 09:22 PM IST
सार

Rishikesh News: एम्स में रेजिडेंट डाक्टरों की हड़ताल से आईपीडी व ओपीडी सेवाएं प्रभावित रही। करीब 50 प्रतिशत सर्जरी और 70 प्रतिशत ओपीडी प्रभावित हुई।  
 

विज्ञापन
Rishikesh AIIMS Resident doctors took Rally and boycotted work against incident in Kolkata
आक्रोश रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने पर चिकित्सकों में आक्रोश है। एम्स के रेजिडेंट चिकित्सकों ने विरोध में एम्स से त्रिवेणीघाट तक आक्रोश रैली निकाली।

विज्ञापन


रेजिडेंट डाक्टर कार्य बहिष्कार पर भी रहे। इसकी वजह से एम्स में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई। करीब 50 प्रतिशत सर्जरी और 70 प्रतिशत ओपीडी प्रभावित हुई। बुधवार को भी रेजिडेंट डॉक्टर कार्य बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह रेजिडेंट डाक्टर्स एसोसिएशन के बैनर तले आक्रोश रैली निकाली गई। डाक्टरों की रैली को एम्स फैकल्टी एसोसिएशन व नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन ने भी समर्थन दिया। डाक्टरों ने रैली के दौरान घटना के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: फायर NOC न होने पर आयुष्मान योजना में सूचीबद्ध 27 अस्पतालों पर गिरी गाज, इलाज पर रोक

आरडीए के अध्यक्ष डाॅ. सावन व महासचिव डाॅ. कार्तिक ने कहा कि महिला चिकित्सक के साथ किए गए अमानवीय कृत्य की जितनी निंदा की जाए कम है। इस घटना ने मानवता को शर्मसार किया है।

उन्होंने दोषियों को कठोर से कठोर सजा दिए जाने और डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। रैली में एसोसिएशन उपाध्यक्ष डाॅ. रजत, कोषाध्यक्ष डाॅ. अनिकेत, डाॅ. आनंद, डाॅ. प्रखर, डाॅ. दीपक, डाॅ. विधु खरे, डाॅ. नमिता आदि मौजूद रहे।

ओपीडी और आईपीडी सेवाएं हुई प्रभावित
एम्स में रेजिडेंट डाक्टरों की हड़ताल से आईपीडी व ओपीडी सेवाएं प्रभावित रही। बुधवार को भी रेजिडेंट डाक्टर कार्य बहिष्कार करेंगे। रेजिडेंट डाक्टरों के कार्य बहिष्कार के चलते मरीजों की स्वास्थ्य जांच, परामर्श संबंधी अनेक कार्यों पर प्रभाव पड़ा। वार्डों में भर्ती मरीजों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ी।

हालांकि ट्राॅमा व आपातकालीन सेवाओं में रेजिडेंट डाक्टर तैनात रहे। बतादें कि मंगलवार को एम्स के रेजिडेंट डाक्टरों ने एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया था। एम्स में करीब 900 रेजीडेंट डाक्टर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed