फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh AIIMS resident doctors on strike for second day against Kolkata incident OPD and operations affect

Rishikesh: दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर, ऑपरेशन के साथ OPD सेवाएं प्रभावित, मरीज परेशान

Wed, 14 Aug 2024 07:42 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 14 Aug 2024 07:42 PM IST
सार

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल काॅलेज में एक महिला रेजिडेंट डाॅक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। जिसके विरोध में देश भर के रेजिडेंट डाॅक्टर बीते मंगलवार से हड़ताल पर हैं।

विज्ञापन
Rishikesh AIIMS resident doctors on strike for second day against Kolkata incident OPD and operations affect
डॉक्टरों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एम्स में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। इसकी वजह से स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई। दूर-दूर से आए मरीज परेशान हुई। कई बिना उपचार कराए वापस लौट गए। रेजिडेंट डॉक्टरों का कहना है कि जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती, कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। ट्राॅमा व आपातकालीन विभाग में सामान्य दिनों की तरह कामकाज हुए।

विज्ञापन


कोलकाता के आरजी कर मेडिकल काॅलेज में एक महिला रेजिडेंट डाॅक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। जिसके विरोध में देश भर के रेजिडेंट डाॅक्टर बीते मंगलवार से हड़ताल पर हैं। एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर भी आक्रोशित हैं और पिछले दो दिन से हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand: माता-पिता की मृत्यु के बाद तलाक पर भी बेटी पेंशन की हकदार, नियमों में होगा बदलाव
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को रेजिडेंट डाॅक्टरों ने एम्स परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। आरडीए के अध्यक्ष डाॅ. सावन व महासचिव डाॅ. कार्तिक ने बताया कि संबंधित मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य को निलंबित किए जाने, पीड़ित परिवार को मुआवजा दिए जाने व जल्द न्याय दिए जाने की मांग के लिए रेजिडेंट डाॅक्टर कार्य बहिष्कार पर हैं।

जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी, कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। रेजिडेंट डाॅक्टरों के कार्य बहिष्कार के चलते मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई मरीजों के ऑपरेशन भी नहीं हो पाए।

उपजिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने भी जताया विरोध
राजकीय उपजिला चिकित्सालय के डाक्टरों ने भी घटना पर विरोध जताया है। बुधवार को चिकित्सकों ने बांह में काला फीता बांध कर कार्य किया। चिकित्सकों ने कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिलना चाहिए।

तीन दिन से लगातार एम्स आ रहा हूं। जब तक नंबर आता है तब तक ओपीडी समाप्त होने का समय हो जाता है। बता रहे हैं कि डाॅक्टरों की हड़ताल चल रही है। जिससे समस्या हो रही है। 
- तानसेन आलम, चंद्रेश्वर नगर

पैर में सेप्टिक है। यहां डाॅक्टरों की हड़ताल है, जिससे ऑपरेशन नहीं हो पा रहा है। जल्द हड़ताल नहीं खुली तो दिक्कतें बढ़ेगी। 
- राजकुमार, हरदोई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed