फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Right to cut trees on own land Will be soon in Uttarakhand Read All Updates in hindi

Uttarakhand: प्रदेश में अब अपनी भूमि पर पेड़ काटने का जल्द मिलेगा अधिकार, 15 प्रजातियां संरक्षित

Fri, 16 Feb 2024 02:17 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 16 Feb 2024 02:17 PM IST
सार

प्रदेश में अब अपनी भूमि पर पेड़ काटने का  अधिकार जल्द मिलेगा। वन मुख्यालय के प्रस्ताव को न्याय विभाग ने अपनी मंजूरी दे दी है। पेड़ काटने के लिए अनुमति नहीं लेनी होगी।

विज्ञापन
Right to cut trees on own land Will be soon in Uttarakhand Read All Updates in hindi
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेशवासियों को अपनी कृषि और गैर कृषि भूमि पर पेड़ों को काटने की छूट होगी। 15 प्रतिबंधित प्रजातियों को छोड़कर बाकी पेड़ों को काटने के लिए उन्हें वन विभाग से अनुमति नहीं लेनी होगी, लेकिन आम, अखरोट और लीची के फलदार पेड़ प्रतिबंधित प्रजाति में शामिल रहेंगे।

विज्ञापन

वन मुख्यालय से भेजे गए इस प्रस्ताव को न्याय विभाग से मंजूरी मिल गई है। जल्द विधायी से मंजूरी के बाद इस संबंध में आदेश जारी हो जाएंगे। प्रमुख सचिव (वन) आरके सुधांशु ने इसकी पुष्टि की है। प्रदेश सरकार ने राज्य में उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम 1976 (अनुकूलन एवं उपांतरण आदेश, 2002) व उत्तर प्रदेश निजी अधिनियम, 1948 (अनुकूलन एवं उपांतरण आदेश, 2002) में संशोधन का फैसला किया था। वन मुख्यालय ने दोनों अधिनियमों में संशोधन का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा। शासन स्तर पर न्याय और विधायी की प्रक्रिया के बाद इन्हें लागू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

प्रदेश के लोगों मिलेगी बड़ी राहत

प्रदेश का 71.05 प्रतिशत वाला क्षेत्र वन भूभाग वाला है। वन संरक्षण अधिनियम और वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत लोगों को अपनी भूमि पर पेड़ काटने के लिए वन विभाग से अनुमति लेनी होती है। अनुमति के लिए उन्हें लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। सरकार के इस फैसले से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। वे अपनी जरूरत के हिसाब से अपनी कृषि और गैर कृषि भूमि पर गैर संरक्षित वृक्षों को काट सकेंगे।

पेड़ों की 15 प्रजातियां जिन्हें काटने में प्रतिबंध

1-बांज, खरसू, फलियांट, मोरू, रियांज, ओक प्रजातियां)

2-पीपल, बरगद, पिलखन, पाकड़, गूलर व बेडू

3-कैल

4-खैर

5-देवदार

6-बीजा साल

7-बुरांस प्रजातियां

8-शीशम

9-सागौन

10- सादन

ये भी पढ़ें...Dehradun: जीपीएस की जांच को लेकर सड़क पर उतरा परिवहन विभाग, ऑटो, विक्रम संचालकों में अफरा तफरी...देखें तस्वीरें

11-साल

12-चीड़

13-अखरोट14-आम (देसी, कलमी, तुकमी, सभी किस्म के)

15-लीची

विज्ञापन

अपरिहार्य परिस्थितियों में ही काटने को अनुमति

पेड़ सूख गया हो या सूख रहा।

संपत्ति या व्यक्ति के लिए खतरा पैदा हो रहा।

सरकार के विकास कार्य के लिए।

ये भी पढ़ें...Dehradun: जीपीएस की जांच को लेकर सड़क पर उतरा परिवहन विभाग, ऑटो, विक्रम संचालकों में अफरा तफरी...देखें तस्वीरें

फल देने की क्षमता खत्म हो गई हो।

सक्षम प्राधिकारी से लिखित अनुमति लेनी होगी।

वृक्ष स्वामी को काटे गए प्रत्येक वृक्ष के स्थान पर दो पड़े लगाने होंगे।

वृक्ष न लगाए जाने की दशा में ऐसे दो वृक्षों के पांच वर्ष तक देखरेख के लिए धनराशि देनी होगी।

वृक्ष स्वामी का यह धनराशि वन विभाग में जमा करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed