फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ride-loading vehicles will open on new roads in four districts roads survey ARTO Dehradun

Dehradun: चार जिलों में नई सड़कों पर खुलेगी सवारी-लोडिंग वाहनों की राह, 31 दिसंबर तक होगा सर्वेक्षण

Wed, 07 Dec 2022 01:14 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 07 Dec 2022 01:14 PM IST
सार

चारों जिलों में पिछले कुछ समय में कई नई सड़कों को निर्माण हुआ है, लेकिन सवारी वाहन शुरू नहीं हो पाए हैं। इसके लिए सभी जिलों में नई सड़कों का सर्वे करने की जरूरत है। लोक निर्माण विभाग, एआरटीओ और प्रशासन की संयुक्त टीमें 31 दिसंबर तक यह सर्वे कर अपनी रिपोर्ट आरटीओ प्रवर्तन को भेजेंगे।

विज्ञापन
Ride-loading vehicles will open on new roads in four districts roads survey ARTO Dehradun
सड़क - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गढ़वाल मंडल के चार जिलों में बनी नई सड़कों पर जल्द ही सवारी और लोडिंग वाहनों से सफर की राह खुलने वाली है। आरटीओ प्रवर्तन शैलेश तिवारी ने 31 दिसंबर तक सभी नई सड़कों के सर्वेक्षण के निर्देश दिए हैं। देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी और टिहरी जिला आरटीओ देहरादून संभाग के अंतर्गत आता है।

विज्ञापन


इन चारों जिलों में पिछले कुछ समय में कई नई सड़कों को निर्माण हुआ है, लेकिन सवारी वाहन शुरू नहीं हो पाए हैं। इसके लिए सभी जिलों में नई सड़कों का सर्वे करने की जरूरत है। आरटीओ प्रवर्तन देहरादून शैलेश तिवारी ने मंगलवार को इस संबंध में देहरादून, विकासनगर, हरिद्वार, टिहरी, ऋषिकेश, रुड़की और उत्तरकाशी के एआरटीओ को पत्र भेजा है।
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि उन सभी नवनिर्मित सड़कों का सर्वे किया जाए, ताकि उन पर यातायात खोला जा सके। लोक निर्माण विभाग, एआरटीओ और प्रशासन की संयुक्त टीमें 31 दिसंबर तक यह सर्वे कर अपनी रिपोर्ट आरटीओ प्रवर्तन को भेजेंगे। गौरतलब है कि अगर सड़क पास नहीं होगी तो उस पर वाहन दुर्घटना होने की सूरत में बीमा क्लेम नहीं मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन बिंदुओं के आधार पर सर्वे
नई सड़कों पर सुरक्षा के मद्देनजर इसके उपाय, मार्ग पर्याप्त चौड़ा हो और वाहन के संचालन में उपयुक्त हो। सड़क पर आवश्यक संकेतक लगे हों और पैराफीट भी बने हों। यह भी देखना है कि सड़क किस तरह के वाहनों के संचालन के लिए उपयुक्त है।

ये भी पढ़ें...Amar Ujala Exclusive :  उच्च शिक्षा विभाग में रिटायरमेंट करीब तो नहीं बन सकेंगे निदेशक, पढ़ें पूरी खबर

सड़क पर पड़ने वाली आबादी की देनी होगी जानकारी
सर्वे के दौरान सड़क पर पड़ने वाले आबादी क्षेत्र, गांव, कस्बा और उसकी आबादी, सड़क की कुल दूरी, सड़क का प्रारंभिक बिंदु व अंतिम बिंदु, ग्रेडियेंट, रिटेनिंग वॉल आदि की जानकारी भी सर्वे में देनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed