फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Revenue Inspector Patwari Registrar Kanungo 58 Patwari became Naib Tehsildar in Revenue Council Uttarakhand

Uttarakhand: सरकार का बड़ा तोहफा... राजस्व परिषद में 58 पटवारी बने नायब तहसीलदार, नए तैनाती स्थल पर भेजा गया

Thu, 23 Nov 2023 12:14 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 23 Nov 2023 12:14 PM IST
सार

राजस्व निरीक्षक (पटवारी) और रजिस्ट्रार कानूनगो के यह पदोन्नति और स्थानांतरण आदेश 14 सितंबर 2022 को ही कर दिए गए थे। लेकिन 16 सितंबर को आदेश संशोधित कर दिया गया। इसके बाद इनमें से एक कर्मचारी हाईकोर्ट चला गया। कोर्ट ने जारी आदेश पर रोक लगा दी, जो सभी पर लागू हो गई।

विज्ञापन
Revenue Inspector Patwari Registrar Kanungo 58 Patwari became Naib Tehsildar in Revenue Council Uttarakhand
सीएम धामी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश में लंबे समय से पदोन्नति की राह ताक रहे 58 राजस्व निरीक्षक (पटवारी) और रजिस्ट्रार कानूनगो को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सभी को प्रभारी नायाब तहसीलदार पद पर पदोन्नति दी गई है। इसके साथ ही सभी को नए तैनाती स्थल पर भेजा गया है।

विज्ञापन

इस संबंध में अध्यक्ष राजस्व परिषद मनीषा पंवार की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। राजस्व निरीक्षक (पटवारी) और रजिस्ट्रार कानूनगो के यह पदोन्नति और स्थानांतरण आदेश 14 सितंबर 2022 को ही कर दिए गए थे। लेकिन 16 सितंबर को आदेश संशोधित कर दिया गया। इसके बाद इनमें से एक कर्मचारी हाईकोर्ट चला गया। कोर्ट ने जारी आदेश पर रोक लगा दी, जो सभी पर लागू हो गई। उस वक्त 55 कर्मियों की पदोन्नति और तबादले किए गए थे। इसके बाद इस मामले में एक अन्य कर्मचारी की ओर से कोर्ट में याचिका दाखिल की गई। तब जाकर मामले का निपटारा हुआ।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarkashi Tunnel:  मजदूरों ने 11 दिन बाद किया ब्रश, बदले कपड़े...बताया सुरंग के अंदर गुजरे एक-एक दिन का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

अब राजस्व परिषद की ओर से पदोन्नति आदेश जारी किए गए हैं। जिसमें कहा गया है कि राजस्व निरीक्षक और रजिस्ट्रार कानूनगो को प्रभारी नायब तहसीलदार के पद पर अस्थायी रूप से 30 जून 2024 तक या अग्रिम आदेश या उससे पूर्व सेवानिवृत्ति की दशा लागू होंगे। आदेश में कहा गया है कि इस तैनाती से किसी भी कर्मचारी को सीधी भर्ती या नियमित पदोन्नति के सापेक्ष किसी प्रकार के नियमित चयन में कोई लाभ नहीं मिलेगा। उत्तराखंड लेखपाल संघ के अध्यक्ष हुकुम पाल सिंह ने पदोन्नति आदेश पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि राजस्व निरीक्षक और रजिस्ट्रार कानूनगो लंबे समय से पदोन्नति की मांग कर रहे थे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed