फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Revealing three theft incidents, one accused has been

Dehradun News: दून में चोरी की तीन घटनाओं में शामिल आरोपी यूपी से गिरफ्तार

Sun, 09 Jun 2024 04:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Revealing three theft incidents, one accused has been
I16 लाख की कीमत का सामान बरामद, हरियाणा में भी दिया चोरी की घटना को अंजामI
विज्ञापन




कोतवाली नगर पुलिस ने दून में हुई तीन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक आरोपी को सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने हाल में ही एक घर में सोने-चांदी के आभूषणों के साथ नकदी चोरी की थी। इससे पहले भी आरोपी चोरी की घटना के आरोप में हरियाणा में जेल जा चुका है। कुछ माह पहले ही ये जमानत पर बाहर आया था। इसके कब्जे से पुलिस ने 16 लाख की कीमत की ज्वैलरी बरामद की है।




प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर कैलाश चंद भट्ट ने बताया कि आरोपी मुंशीराम उर्फ सोनू निवासी कोतवाली देहात सहारनपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 28 अप्रैल को कोतवाली नगर के इंदर विहार में एक घर से सोने और चांदी की ज्वैलरी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद 30 मई को पटेलनगर के चंद्रबनी चोईला में एक घर की खिड़की तोड़कर ज्वैलरी और नकदी चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी को सहारनपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र में दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने क्लेमेंटटाउन क्षेत्र से भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि नशे और जुए का शौक पूरा करने के लिए अकेले ही चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। वह चोरी की घटना के लिए बस या ट्रेन से ही उस शहर में पहुंचता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed