फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Retired teachers were honored.

Dehradun News: सेवानिवृत शिक्षकों को किया सम्मानित

Tue, 23 Dec 2025 08:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 08:41 PM IST
विज्ञापन
Retired teachers were honored.
विकासनगर। बाबूगढ़ स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के माध्यम से आयोजित किए गए कार्यक्रम में सेवानिवृत शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. नरेंद्र तोमर, तेजवीर मलिक व अशोक कुमार को शॉल व स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता व डीएवी कॉलेज देहरादून की विधि विभाग की अध्यक्ष डॉ. पारुल दीक्षित ने सेवानिवृत हुए शिक्षकों की सेवा को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा शैक्षिक महासंघ देश के 29 राज्यों में कार्य कर रहा है जिससे 13 लाख शिक्षक जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा शिक्षक समाज के लिए प्रेरणा स्रोत होता है जो समाज का नेतृत्व व संचालन करता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कलीराम भट्ट, अशोक कुमार निषाद, नीरज कुमार सैनी, तेजेंद्र धीमान, संजय सैनी, चतर सिंह नेगी, अतर सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed