फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Retired officers-employees will guide the younger generation

युवा पीढ़ी को सही राह दिखाने में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण

Sat, 22 Oct 2022 01:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 01:07 AM IST
विज्ञापन
Retired officers-employees will guide the younger generation
सामाजिक संगठन लोक पंचायत के तत्वावधान में जीवनगढ़ में जौनसार-बावर के सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मेलन शुक्रवार को आयोजित किया गया। सामाजिक हित के प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा कर आगे की रूपरेखा बनाई गई। वक्ताओं ने कहा समाज की युवा पीढ़ी को सही राह दिखाने में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उनके अनुभव का लाभ समाज के हित एवं कल्याण में मददगार रहेगा। सम्मेलन में क्षेत्र के विकास एवं सामाजिक व्यवस्था बनाने को गहनता से विचार-मंथन हुआ।
विज्ञापन

वक्ताओं ने पहाड़ के ग्रामीण इलाकों से हो रहे पलायन, जौनसार में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति की रोकथाम, स्वरोजगार को बढ़ावा देना, जौनसार से बाहर के लोगों को लीज पर दी जा रही जमीन को बेचने से रोकने और जनजाति समाज के हित एवं अधिकारों की सुरक्षा संबंधी विषय पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा लोक पंचायत ने पिछले छह वर्षों में सामाजिक हित के कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।
विज्ञापन

पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा, पूर्व एडीजी भारतीय तटरक्षक बल केआर नौटियाल, पूर्व आईएएस अधिकारी खुशीराम अग्रवाल, पूर्व आईजी अनंतराम चौहान, कार्यक्रम संयोजक कांशीराम जोशी, गोपाल सिंह राणा, चंदराम राजगुरु, श्रीचंद शर्मा समेत क्षेत्र के कई वरिष्ठ जनों ने बिंदुवार अपने सुझाव और अनुभव साझा किए। लोक पंचायत के वरिष्ठ सदस्य एवं संयुक्त निदेशक सूचना केएस चौहान, पूर्व सूचना अधिकारी विधानसभा भारत चौहान, पूर्व आईएफएस अधिकारी प्रताप सिंह पंवार, पूर्व आईजी कोस्ट गार्ड के परम नौटियाल, जवाहर सिंह तोमर, मदन सिंह, धन सिंह तोमर आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा जोश और बुजुर्गों का अनुभव साथ हो तो कुछ भी संभव
युवा जोश और बुजुर्गों का अनुभव साथ हो तो कुछ भी असंभव नहीं। जौनसार बावर क्षेत्र के सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारी इसी सोच को आधार बनाकर जनजाति क्षेत्र में नई क्रांति करने की योजना बना रहे हैं। युवा पीढ़ी को सही राह दिखाएंगे और अपने अनुभव का लाभ पर्वतीय क्षेत्र के लोगों को दिलाएंगे। इसको लेकर सम्मेलन में गंभीरता से मंथन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed