फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Retired-employees-jam

Dehradun News: पेंशन की मांग को लेकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने घंटाघर किया जाम

Thu, 16 Mar 2023 01:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Retired-employees-jam
सार्वजनिक क्षेत्र से सेवानिवृत्त 70 लाख कर्मचारियों को पेंशन देने की देशव्यापी मांग के तहत बुधवार को दून के घंटाघर पर सड़क जाम कर पूर्व कर्मचारियों ने आंदोलन किया। इस पर पुलिस ने 60 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। हालांकि, इसके बाद भी अन्य प्रदर्शनकारी नहीं रुके और नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय संघर्ष समिति के कार्यकारी अध्यक्ष टीएस बिष्ट के नेतृत्व में सेवानिवृत्त कर्मचारी एकत्र होकर दर्शन लाल चौराहा से होते हुए घंटाघर पहुंचे। यहां उन्होंने सड़क जाम कर नारेबाजी की और पेंशन देने की मांग की। प्रदर्शन को उग्र होता देख सीओ सिटी ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। इस मौके पर राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गोसाईं ने कर्मचारियों का मांग पत्र पढ़ा। इसे जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा गया। प्रेम सिंह रावत, दिनेश पंत ने कहा कि केंद्र सरकार सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन की समस्या का निराकरण नहीं करती है तो सेवारत कर्मचारी भी आंदोलन करेंगे। इस मौके पर बीएस रावत, अशोक अग्रवाल, बीएस रावत, सुभाष शाह, संजीव डोभाल, दिवाकर साईं, सूरत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------
ये हैं कुछ प्रमुख मांगें
कम से कम 7500 रुपये पेंशन और महंगाई भत्ता दिया जाए। पेंशनर व उनकी पत्नी को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed