फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Resolve will have to be taken to protect environment and

पर्यावरण संरक्षण और जल स्रोत बचाने का लेना होगा संकल्प : सीएम

Thu, 06 Jun 2024 04:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Resolve will have to be taken to protect environment and

विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज का दिन पर्यावरण संरक्षण और जल स्रोतों को बचाने का दिन है। इसके लिए सभी को आगे आना होगा और जल स्रोतों के साथ ही पेड़-पौधों को बचाने का संकल्प लेना होगा। सभी को जल संरक्षण में अपना योगदान देना होगा।

विश्व पर्यावरण दिवस पर शहर में अलग-अलग जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान लोगों ने बड़ी संख्या में पौधे रोपकर इनके संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पाैधे लगाना बड़ी बात नहीं है, इन्हें संरक्षित कर पेड़ बनाना बड़ी बात है। वहीं, सहस्रधारा हेलीपैड के पास स्थित सिटी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग कर पौधे रोपे। उन्होंने सभी लोगों ने पौधरोपण कर इनके संरक्षण की अपील की। इस माैके पर शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक उमेश शर्मा काऊ, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, अपर मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन, एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन




वहीं, दून पुस्तकालय एंव शोध केंद्र में निबंध और भाषण प्रतियोगिता हुई। प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए गए। इस माैके पर प्रकृति प्रेमी अजय शर्मा, अनीस लाल, अनूप बडोला, विजय भट्ट आदि माैजूद रहे। शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति की ओर गोष्ठी की गई। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी एस चंद्रा ने कहा कि अगर माैसम को संतुलित रखना है तो अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




एएसपीईएन अकादमी राजेश्वरी काॅलोनी बंजारावाला में हुई गोष्ठी में जंगलों में लग रही आग से पर्यावरण को नुकसान की जानकारी दी। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय बीरपुर में भी पौधे रोपे गए। प्राचार्य बसंती खंपा ने विचार रखे। राजकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों और बच्चों ने पौधे रोपे।

---



स्वच्छता अभियान चलाकर रोपे पौधे

छावनी परिषद के सहयोग से पूर्व कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद गुप्ता ने नेतृत्व में प्रभा शाह ने डाकरा में पौधरोपण किया। इस माैके पर गोरखाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा, मनोज क्षेत्री, दीपा क्षेत्री, रेखा थापा, दुर्गा कश्यप माैजूद रहे। वहीं, महादेवी कन्या पाठशाला में पद्मश्री जगदीश बावला के सानिध्य में पौधरोपण किया गया। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने सहस्रधारा के पास स्वच्छता कार्यक्रम चलाया। एकत्र कूड़ा वेस्ट वाॅरियर एनजीओ को रीसाइक्लिंग के लिए दिया गया और पौधे रोपे गए। इस माैके पर अर्जुन नेगी, असलम खान, सुमित कुमार, यशवंत, सागर तोमर माैजूद रहे।



----

50 किलो प्लास्टिक कचरा किया गया एकत्र



पर्यावरण गतिविधि की तपोवन नगर इकाई ओर से लाडपुर में 50 किलो प्लास्टिक कचरा एकत्र किया गया। पर्यावरण संयोजन महानगर उत्तर डाॅ. भवतोष शर्मा, राजपाल रावत, आकाश, रोहित गोयल, उपेदश भट्ट माैजूद रहे। राष्ट्रवादी आरटीआई एक्टिविस्ट एंड ह्यूमन राइट्स फेडरेशन भारत की ओर से गांधी पार्क में पौधरोपण किया गया।


-----



‘पौधे लगाना ही नहीं, संरक्षित करना भी जरूरी’

क्लेमेंटटाउन रेसिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी ने कैंटबोर्ड क्लेमेंटटाउन के सहयोग से पेड़ों के चारों ओर लगे ट्री-गार्ड को काटकर हटाया गया। इसके बाद आकार बढ़ाकर फिर से पेड़ के संरक्षण के लिए लगा दिया गया। सचिव महेश पांडे ने कहा पाैधे लगाना ही नहीं, उन्हें संरक्षित करना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed