{"_id":"60f478eb8ebc3e734e1ff81c","slug":"residential-school-operator-accused-of-raping-girl-student-city-news-drn384873761","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: आवासीय स्कूल संचालक पर बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, वार्डन भी है आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
देहरादून: आवासीय स्कूल संचालक पर बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, वार्डन भी है आरोपी
Mon, 19 Jul 2021 01:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 01:12 PM IST
सार
जानकारी के अनुसार नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक एनजीओ आवासीय स्कूल का संचालन करता है। स्कूल में कुल आठ बच्चे पढ़ते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के आवासीय स्कूल में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप स्कूल के संचालक पर है। यह स्कूल एक एनजीओ के माध्यम से संचालित किया जाता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस संदेह के आधार पर एक महिला से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक एनजीओ आवासीय स्कूल का संचालन करता है। स्कूल में कुल आठ बच्चे पढ़ते हैं। एसपी सिटी के अनुसार रविवार को एक महिला थाने पहुंची थी। उसने बताया कि उसकी 12 वर्षीय बेटी भी इस स्कूल में पढ़ती है।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि स्कूल के संचालक जनार्दन बिंजौला ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। मामले में तत्काल पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर जनार्दन बिंजौला के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी सिटी ने बताया कि दूसरे बच्चों के साथ भी तो गलत काम नहीं हुआ इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि उसके साथ यहां पर एक महिला भी रहती है। ऐसे में उसकी कहां तक संलिप्तता है इसकी जांच भी की जा रही है। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को भी इस संबंध में जानकारी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को मामले से संबंधित अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मसलन मेडिकल व अन्य जरूरी कार्रवाई।
वार्डन भी है आरोपी
आरोपी बिंजौला इस स्कूल का संचालक और वार्डन भी बताया जा रहा है। यहां पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों की पढ़ाई कराई जाती है। बीते कई सालों से यह स्कूल संचालित हो रहा है। एसपी सिटी के अनुसार पुलिस इस मामले में अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।
2018 में बोर्डिंग स्कूल में हुआ था दुष्कर्म
सहसपुर थाना क्षेत्र में वर्ष 2018 में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इसमें स्कूल प्रबंधन के कई लोगों और चार छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच की और कई लोगों को इसमें कठोर सजा का एलान हुआ था।