{"_id":"595f9c6d4f1c1bea368b470f","slug":"rescue-operation-of-a-boy-stuck-in-alaknanda","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलकनंदा का जलस्तर बढ़ने से टापू में फंसा मजदूर, पुलिस ने सुरक्षित निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलकनंदा का जलस्तर बढ़ने से टापू में फंसा मजदूर, पुलिस ने सुरक्षित निकाला
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Fri, 07 Jul 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
श्रीकोट गंगनाली में अलकनंदा नदी में नहाने गया एक मजदूर अचानक जलस्तर बढ़ने पर टापू में फंस गया। हालांकि पुलिस के बचाव दल ने स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे निकाल लिया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को कन्नाबाड़ी गांव जिला किशनगंज (बिहार) निवासी (हाल निवास निकट भैरवनाथ मंदिर) सोहराब अली नहाने के लिए शनि मंदिर श्रीकोट गंगनाली के नीचे अलकनंदा नदी में उतर गया। वह तैरते-तैरते टापू में चला गया, लेकिन इसी बीच अचानक अलकनंदा नदी का जल स्तर बढ़ गया और वह टापू में फंस गया।
विज्ञापन
इस बीच किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को युवक के फंसने की सूचना दे दी, जिस पर श्रीकोट चौकी पुलिस से एसआई पंचम सिंह बुटोला, शूरवीर चौहान और संदीप समेत स्थानीय निवासी और पुलिस का बचाव दल नदी किनारे पहुंचे। बचाव दल ने रस्सों के सहारे युवक को सुरक्षित किनारे ले आए।
विज्ञापन