फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rescue on badrinath highway

बदरीनाथ में रेस्क्यू, 160 यात्रियों को सुरक्षित निकाला

Mon, 21 Jul 2014 07:37 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 21 Jul 2014 07:37 AM IST
विज्ञापन
rescue on badrinath highway

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के खुलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं, इसे देखते हुए रविवार को बदरीनाथ थानाध्यक्ष मुकेश चौहान के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने पैदल रेस्क्यू कर करीब 160 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

विज्ञापन


इसके बाद इन्हें गंतव्य की ओर भेज दिया गया। इन तीर्थयात्रियों में सात विदेशी तीर्थयात्री भी थे, जिनमें एक कोरिया और छह रशियन थे। यात्री चार दिनों से धाम में फंसे थे।
विज्ञापन


ये तीर्थयात्री 16 जुलाई की शाम को बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए गए थे लेकिन बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ और कंचनगंगा में बंद होने के कारण इन्हें धाम में ही रोक लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सात किमी पैदल चलकर पहुंचे लामबगड़

rescue on badrinath highway

बीआरओ के जवान हाईवे खोलने में जुटे हुए थे लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण काम बाधित हो रहा था। ऐसे में हाईवे खुलने के आसार न देखते हुए रविवार को पुलिस प्रशासन ने पैदल ही यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की ठानी।

उन्होंने पैदल रेस्क्यू कर 160 तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ से निकाला। बाद में बैनाकुली तक वाहन में और इसके बाद छह-सात किमी की पैदल दूरी तय कर लामबगड़ पहुंचाया।

बाद में यहां वाहन से गंतव्य की ओर भेज दिया गया। अब बदरीनाथ धाम में स्थानीय निवासियों के साथ करीब पांच तीर्थयात्री हैं, जो पूरे सावन माह धाम में ही रहेंगे।

बारिश ने रोका हाईवे खोलने का काम

rescue on badrinath highway

गोपेश्वर। रविवार को पांचवें दिन भी लामबगड़ क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से बदरीनाथ हाईवे नहीं खुल पाया है। लामबगड़ भूस्खलन जोन में चट्टान से लगातार पत्थर छिटक रहे हैं, जिससे बीआरओ के मजदूर और जेसीबी यहां काम नहीं कर पा रहे हैं।

शनिवार रात को हुई भारी बारिश से अलकनंदा का जलस्तर बढ़ जाने से लामबगड़ में एक वर्ष पूर्व निर्मित बलराम ब्रिज को खतरा हो गया है। बीआरओ के मजदूरों ने जेसीबी की मदद से ब्रिज के दोनों छोर पर पत्थरों का भरान कर फिलहाल पुल को नदी के कटाव से रोक लिया है।

डीएम एसए मुरुगेशन ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ने से पुल के दोनों छोरों पर कटाव शुरू हो गया था। बीआरओ ने यहां पत्थरों का भरान कर लिया है।

हाईवे दुरुस्त होने के बाद ही यात्रा

rescue on badrinath highway

रविवार को डीएम एसए मुरुगेशन और पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा ने बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ भूस्खलन जोन का स्थलीय निरीक्षण किया।

डीएम ने बताया कि बारिश बंद होने और हाईवे के दुरुस्त होने के बाद ही बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा शुरू की जाएगी।  रविवार को भी लामबगड़ में बारिश होती रही, जिससे बीआरओ के मजदूर यहां पर काम नहीं कर पाए।

बैनाकुली में करीब सौ मीटर बह गए हाईवे को बनाने के लिए सुबह हिल कटिंग कार्य तो शुरू किया, लेकिन भारी बारिश से काम बाधित होता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed