{"_id":"596277524f1c1bdd7e8b464a","slug":"rescue-of-nine-boys-stucked-in-robbers-cave","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुच्चुपानी नहाने गए नौ युवक नदी में फंसे, रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुच्चुपानी नहाने गए नौ युवक नदी में फंसे, रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 10 Jul 2017 08:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुच्चुपानी नदी और बीजापुर डैम में बारिश के कारण अचानक पानी बढ़ने से नौ लोग फंस गए। एसडीआरफ और दमकल कर्मियों ने कैंट थाना पुलिस के साथ रेस्क्यू कर सभी फंसे लोगों को सुरक्षित निकाल लिया।
विज्ञापन
सिटी कंट्रोल रूम को शाम 7 बजे नहाने गए लोगों के फंसने की सूचना मिली। कैंट थाना पुलिस तत्काल एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमों के साथ बीजापुर डैम व गूच्चूपानी पहुंची।
विज्ञापन
टीमों ने रेस्क्यू कर डैम में फंसे अमित कुमार राठी पुत्र सत्यवीर सिंह निवासी सुभाष नगर थाना क्लेमेंटटाउन, मोहित शर्मा पुत्र रामभरोसे शर्मा निवासी ट्रांसपोर्ट नगर थाना पटेल नगर, सनी पुत्र ओमप्रकाश निवासी माजरा थाना पटेलनगर, विशाल पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी माजरा थाना पटेलनगर, रोहित सिंह पुत्र धन सिंह निवासी इंदिरा नगर देहरादून को बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
इसी तरह टीम ने गुच्चूपानी नदी से सुशील शेट्टी पुत्र वेद प्रकाश शेट्टी निवासी नेहरूनगर गाजियाबाद, सुधीर शर्मा पुत्र सोमनाथ शर्मा निवासी इंदिरानगर कॉलोनी, वसंत विहार देहरादून, राजेश निवासी मसूरी देहरादून और प्रशांत निवासी मसूरी देहरादून को बचाया।