फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Request for early appointment of permanent chairman in the commission

Dehradun News: आयोग में जल्द स्थायी अध्यक्ष की तैनाती का अनुरोध

Wed, 10 Dec 2025 06:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 06:07 PM IST
विज्ञापन
Request for early appointment of permanent chairman in the commission
देहरादून। भाजपा नेता रवीन्द्र जुगरान ने बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड राज्य लोक सेवा आयोग से संबंधित प्रत्यावेदन दिया। उन्होंने हाल में पीसीएस की स्थगित मुख्य परीक्षा का उल्लेख करते हुए कहा कि सुनिश्चित तिथि से एक दिन पूर्व स्थगित हुई परीक्षा से अभ्यर्थियों के मनोबल पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। सबसे अधिक खामियाजा ग्रामीण पर्वतीय क्षेत्र के अभ्यर्थियों का हुआ, जिसके लिए आयोग भी जिम्मेदार है।
विज्ञापन

रवीन्द्र जुगरान ने प्रेषित प्रत्यावेदन में अनुरोध किया कि आयोग को शीघ्र ही स्थायी चेयरमैन की दरकार है। दो वर्ष से कामचलाऊ चेयरमैन हैं, जिससे कामकाज प्रभावित होता है। जुगरान ने कहा कि शासन को आयोग के कामकाज की समीक्षा के साथ आयोग के कामकाज की भी समीक्षा जरूरी है। आयोग के सदस्य हर कार्य दिवस पर आयोग में उपस्थित नहीं रहते। केवल बैठकों में ही उपस्थित रहते हैं। इसके अलावा आयोग के सदस्यों के लिए आयोग में ही आवास की व्यवस्था के बावजूद देहरादून आदि स्थानों से हरिद्वार स्थित आयोग में आना जाना करते हैं। सीएम ने आश्वासन दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed