फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Republic Day alert on uttar pradesh and himachal border

गणतंत्र दिवस पर अलर्ट: यूपी-हिमाचल की सीमाएं सील, चेकिंग अभियान जारी

Fri, 26 Jan 2018 12:59 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 26 Jan 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
Republic Day alert on uttar pradesh and himachal border

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अलर्ट जारी कर यूपी और हिमाचल की सीमाओं को सील कर दिया गया। बार्डर पर देर रात तक सघन चेकिंग अभियान चलता रहा। पुलिस ने बम निरोधक दस्ते के साथ सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग की।

विज्ञापन


होटलों और धर्मशालाओं में ठहरे लोगों के सत्यापन की प्रक्रिया चलती रही। शुक्रवार को गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रम कड़ी सुरक्षा में होंगे। गणतंत्र दिवस को लेकर बृहस्पतिवार सुबह से ही पुलिस और खुफिया तंत्र का सक्रिय था।
विज्ञापन


शाम को उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश की सीमाएं सील कर सघन चेकिंग शुरू करा दी गई। आशारोडी और कुल्हाल चेक पोस्ट पर आने-जाने वाले लोगों की तलाशी लेने के साथ उनकी आईडी की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बम निरोधक दस्ते ने परेड ग्राउंड, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, विधानसभा, सचिवालय, पुलिस मुख्यालय के अलावा सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। एलआईयू इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में टीम ने होटल, धर्मशालाओं में ठहरे लोगों की चेकिंग की। एसपी सिटी प्रदीप राय, सहायक पुलिस अधीक्षक निहारिका भट्ट, सीओ सिटी चंद्रमोहन नेगी, सीओ जया बलूनी आदि ने भी पुलिस टीम के साथ संदिग्धों की चेकिंग कराई। देर रात तक पुलिस को कोई संदिग्ध नहीं मिला।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed