फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Republic Day 2025 Swami Ramdev hoists flag at Patanjali Yogpeeth Haridwar students and staff attend

Republic Day 2025: स्वामी रामदेव ने पतंजलि में फहराया झंडा, छात्र-छात्राएं और कर्मचारी भी हुए शामिल

Sun, 26 Jan 2025 12:09 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 26 Jan 2025 12:09 PM IST
सार

बाबा रामदेव ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम अपने देश को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाएं और इसमें पतंजलि अपना योगदान करेगा ।

विज्ञापन
Republic Day 2025 Swami Ramdev hoists flag at Patanjali Yogpeeth Haridwar students and staff attend
स्वामी रामदेव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पतंजलि योगपीठ में योग गुरु स्वामी रामदेव ने झंडा फहराया। इससे पहले उन्होंने यज्ञ किया और पतंजलि के छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों और अपने अनुयायियों को योग का प्रशिक्षण दिया। स्वामी रामदेव ने कहा कि विदेशी आक्रांताओं ने भारत को लूटा है और अपने देश को आर्थिक रूप से मजबूत किया और भारत की आर्थिक स्थिति को कमजोर किया।

विज्ञापन


कहा है कि अब समय आ गया है कि हम अपने देश को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाएं और इसमें पतंजलि अपना योगदान करेगा। भारत फिर से पूरे विश्व में आर्थिक रूप से विश्व की ताकत बनेगा। उन्होंने कहा कि हमारा देश संविधान के अनुसार चलता है और हम संविधान की इज्जत करते हैं।
विज्ञापन


Republic Day 2025: सीएम धामी ने आवासीय परिसर में फहराया ध्वज, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


यूसीसी अच्छा कदम
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा 27 जनवरी से राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करना एक अच्छा कदम है। यह पूरे देश में लागू होना चाहिए।

प्रयागराज में बहाएंगे योग की गंगा
स्वामी रामदेव ने कहा कि वह आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रयागराज जा रहे हैं। वहां पर आज से योग की गंगा संगम के तट पर बहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed