फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Republic Day 2023 Flag Hoisting in Uttarakhand Nepal And China Border

Republic Day 2023: चीन और नेपाल सीमा पर शान से फहराया तिरंगा, जवानों ने एक-दूसरे को दी बधाई

Thu, 26 Jan 2023 01:03 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला(पिथौरागढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला(पिथौरागढ़) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 26 Jan 2023 01:03 PM IST
सार

गुंजी में 10500 फीट की ऊंचाई पर 7 वीं वाहिनी आईटीबीपी के इंचार्ज डीसी तपस नियोगी ने भारत माता के जयकारों के साथ तिरंगा फहराया और ग्रामीणों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन
Republic Day 2023 Flag Hoisting in Uttarakhand Nepal And China Border
सीमा पर जवानों ने फहराया तिरंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में चीन और नेपाल सीमा पर भी जवानों ने गणतंत्र दिवस समारोह धूम धाम से मनाया। जवानों ने तिरंगा फहराया और भारत माता की जय के नारे लगाए। इस दौरान 11वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल डीडीहाट के अधिकारियों और कार्मिकों ने तिरंगा फहराया। वहीं, कमांडेंट ने वाहिनी के सभी अधिकारियों व कार्मिकों और उनके परिजनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही महानिदेशक एसएसबी का शुभ संदेश सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को पढ़कर सुनाया।

विज्ञापन


Republic Day 2023: मुख्यमंत्री धामी ने सीएम आवास और भाजपा कार्यालय में फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों को दी बधाई
विज्ञापन


इसके अलावा व्यास घाटी में 11वीं वाहिनी की उच्च हिमालयी सीमा चौकियों में जहां पर वर्तमान समय में बर्फ जमी है, वहां भी समवाय प्रभारियों द्वारा गणतंत्र दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया । भारत-नेपाल सीमा पर उपस्थिति नेपाल एपीएफ के साथ उपहार व मिठाईयों का आदान प्रदान भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर कमाडेंट 11वीं वाहिनी महेन्द्र प्रताप ने कहा कि आप बल के आदर्श वाक्य हैं। वाहिनी व बल के गौरवशाली परंपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखें और एक सबल, सशक्त समृद्ध राष्ट्र के सपने को साकार करें। 

गुंजी में 10500 फीट की ऊंचाई पर 7 वीं वाहिनी आईटीबीपी के इंचार्ज डीसी तपस नियोगी ने भारत माता के जयकारों के साथ तिरंगा फहराया। वहीं, ग्रामीणों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और एक दूसरे को मिष्ठान वितरण किया। वहीं, सुरक्षा बलों और ग्रामीणों के बीच मैत्री बॉलीबाल का आयोजन भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed