फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Republic Day 2021: Front Line Corona Warriors to be invited to Republic Day Parade in Uttarakhand

Republic Day 2021 : उत्तराखंड में गणतंत्र दिवस परेड में आमंत्रित किए जाएंगे फ्रंट लाइन कोरोना वॉरियर्स

Fri, 22 Jan 2021 12:20 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 22 Jan 2021 12:20 PM IST
विज्ञापन
Republic Day 2021:  Front Line Corona Warriors to be invited to Republic Day Parade in Uttarakhand
बेबी रानी मौर्य - फोटो : अमर उजाला (File Photo)

इस बार गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में फ्रंट लाइन कोरोना वॉरियर्स को भी आमंत्रित किया जाएगा। वहीं, अन्य लोग ऑनलाइन पंजीकरण कराकर समारोह का हिस्सा बन सकते हैं। मुख्य कार्यक्रम परेड मैदान में आयोजित होगा, जहां राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगीं। 

विज्ञापन


जिला सूचना कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार परेड मैदान में सुबह साढ़े 10 बजे राज्यपाल ध्वजारोहण करेंगीं। इससे पहले सुबह साढ़े नौ बजे तक सभी शासकीय मुख्यालयों, कार्यालयों, सचिवालय, विधानसभा भवन, कलेक्ट्रेट में संबंधित प्रभारी ध्वजारोहण करेंगे। इस वर्ष के समारोह में उद्यान विभाग, एमडीडीए, एसडीआरएफ, स्मार्ट सिटी, आईसीडीएस, उरेडा, एनआरएलएम, उद्योग, स्वास्थ्य आदि विभागों की झांकियां दर्शाई जाएंगी, जो विभिन्न विषयों पर आधारित होंगी।
विज्ञापन


समारोह स्थल पर फ्रंट लाइन कोविड वर्कर्स भी आमंत्रित किए जाएंगे। संस्कृति विभाग की टीम संक्षिप्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। जबकि, रैतिक परेड में सेना, पीएससी, पुलिस और होमगार्ड शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम में केवल उन्हीं लोगों को प्रवेश दिया जाएगा, जिन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण कराया हो। उन्होंने बताया कि आम लोगों को वेबसाइट http://dehradundm.hiesys.com पर आनलाइन पंजीकरण कराना होगा। कार्यक्रम में प्रवेश के लिए उस पंजीकरण की प्रति साथ लाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा कोविड-19 के सुरक्षा मानक सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, सैनिटाइजेशन इत्यादि का भी ध्यान रखना अनिवार्य होगा।


राजपथ पर परेड में दिखेगी उत्तराखण्ड की झांकी

इस साल दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस की परेड में उत्तराखंड की झांकी भी दिखाई देगी। रक्षा मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दे दी है। उत्तराखंड के सूचना महानिदेशक डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि गणतंत्र दिवस परेड के लिए उत्तराखंड की झांकी का आवेदन केंद्र को भेजा गया था। जिसे स्वीकार कर लिया गया है।  इस साल झांकी के लिए देश के 17 राज्यों का चयन किया गया है। उत्तराखंड की झांकी के लिए केदारखंड की थीम रखी गई है। इसमें कस्तूरी मृग, मोनाल और केदारनाथ की झलक दिखाई देगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed