फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   republic day 2020 celebration in dehradun, seven police officers get honor

गणतंत्र दिवस 2020 : उत्तराखंड के सात पुलिस अधिकारी होंगे सम्मानित, एक को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक

Sat, 25 Jan 2020 08:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 25 Jan 2020 08:16 PM IST
सार

  • एक पुलिस अधिकारी को राष्ट्रपति पुलिस पदक और छह को मिलेगा सराहनीय सेवा पुलिस पदक
  • राजपुर में डकैती खोलने वाले पुलिसकर्मियों को मिलेगा एक लाख का नगद पुरस्कार

विज्ञापन
republic day 2020 celebration in dehradun, seven police officers get honor
इन्हें मिलेगा सम्मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश के सात पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। शनिवार को इनके नामों की घोषणा की गई। नैनीताल के उप निरीक्षक त्रिलोचन जोशी को विशिष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


विजिलेंस के सीओ मोहम्मद इकबाल फातेह, पुलिस मुख्यालय पर तैनात सीओ रमेश कुमार पाल, इंस्पेक्टर वीरेन्द्र दत्त उनियाल, एटीसी के उप निरीक्षक मोहन गिरी, 31वीं वाहिनी पीएसी के प्लाटून कमांडर दिनेश चंद और हरिद्वार में तैनात उप निरीक्षक विशेष श्रेणी विक्रम सिंह को सराहनीय सेवाओं पर पुलिस पदक मिलेगा। पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी और पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।   
विज्ञापन


वहीं गणतंत्र दिवस के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस, सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया तंत्रों को बनबसा में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रुड़की में चेकिंग कड़ी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

गणतंत्र दिवस को देखते हुए शहर की सुरक्षा चौक चौबंद कर दी गई है। चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है। पुलिस ने होटल, लॉज खंगालने के साथ ही बॉर्डर पर भी वाहनों को सघन चेकिंग की। इसके साथ ही संदिग्धों से भी कड़ाई से पूछताछ की। 

पुलिस शनिवार को दिन भर सक्रिय दिखी। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। होटलों में ठहरने वालों की रजिस्टर से जानकारी लेने के साथ ही उनके आईडी प्रूफ भी चेक किए गए।  
 
एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के साथ ही चेकिंग अभियान चलाने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस को रात में भी वाहनों की चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। सभी स्थानों पर पुलिस की नजर बनी हुई है।

कुमाऊं की जेलों में बंद 25 कैदियों को सजा में राहत

शासन ने गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के 74 कैदियों की सजा में 15 दिन से लेकर तीन माह तक की छूट प्रदान की है। इनमें गढ़वाल की जेलों में बंद 49 और कुमाऊं की जेलों के  25 कैदीशामिल हैं। शासन के अनुरोध पर राज्यपाल ने कैदियों की सजा में राहत देने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। 

अपर सचिव सुनील श्रीपांथरी ने आईजी कारागार को राहत पाने वाले कैदियों को सूची भेज दी है। अल्मोड़ा जिला जेल के प्यार सिंह को दो माह और हरीश सिंह और पद्म बहादुर को एक-एक माह की छूट मिली है। दिलबहादुर, गुमान सिंह, वीरेंद्र कुमार, बिजेंद्र कुमार, दीपक राम, बहादुर राम, जगत सिंह उर्फ जसवंत सिंह, सूरज कुमार, गणेश सिंह टोलिया को 15 दिन की राहत दी गई है।

नैनीताल जिला कारागार के कैदी सुरेंद्र सिंह, सतीश भारद्वाज, मंजर सिंह को दो-दो माह की छूट मिली है। इसी जेल के कैदी मनोज कुमार को 15 दिन और विकास सिंह को एक माह की छूट मिली है। उप कारागार हल्द्वानी के समद को एक माह, सरवरी बेगम, संतोष, इमरान, सूरज उर्फ सोनू , प्रेम सिंह राणा, साजिद, मनीष चौहान और रिंकू को 15-15 दिन की राहत मिली है।  

गढ़वाल की जेलों के 49 कैदियों को राहत

जेल विभाग के अनुसार देहरादून जेल के 10 कैदियों, हरिद्वार जेल के 13, पौड़ी गढ़वाल के छह कैदियों और चमोली के आठ कैदियों की सजा में भी शासन से छूट प्रदान की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed