फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   republic day 2019 most special program held in dehradun

गणतंत्र दिवस 2019: राज्यपाल और सीएम ने फहराया तिरंगा, देश में सबसे खास रहा देहरादून का 'वंदेमातरम'

Sun, 27 Jan 2019 10:02 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 27 Jan 2019 10:02 AM IST
विज्ञापन
republic day 2019 most special program held in dehradun
परेड ग्राउंड में परेड के दौरान जवान - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

70वें गणतंत्र दिवस के मौके पर उत्तराखंड देशभक्ति के रंग में नजर आया। यहां स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरियां निकाली। इस दौरान आकर्षक झांकियां भी निकाली गई। चारों ओर 'भारत माता' की जय के नारे गूंज उठे। वहीं राजधानी के परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने ध्वजा रोहण किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मानित किया। 

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने परेड की सलामी। इस दौरान विभागों की कई आकर्षक झाकियां भी प्रस्तुत की गई। इससे पहले राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने राजभवन में तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के विकास की कामना की और जनता से संविधान का सम्मान करने की अपील की। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी सीएम आवास में ध्वजा रोहण किया। उन्होंने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन
बता दें कि गणतंत्र दिवस पर आज देश का सबसे खास प्रोग्राम उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हुआ। परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस की परेड के बाद वंदेमातरम गायन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। हजारों की तादात में लोगों ने वंदेमातरम का गायन किया।  वंदेमातरम गायन कार्यक्रम के दौरान आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कायम रहे, इसके लिए यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया। परेड ग्राउंड के चारों ओर जीरो जोन रहा। इसके साथ ही विक्रमों और सिटी बसों के रूट में बदलाव किया गया। इसके साथ ही आम लोगों के वाहनों के लिए पार्किंग स्थल भी तय किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई 

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश के लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धासुमन करने के साथ देश के लिए अपने जीवन की आहुति देने वाले वीर जवानों को भी नमन किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नए भारत के निर्माण में उत्तराखंड अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहा हैं। विकास का लाभ दूरस्थ क्षेत्रों की जनता तक पहुंचाने का सरकार भरसक प्रयास कर रही है। उनकी सरकार प्रदेश में पारदर्शी, ईमानदार और कुशल शासन देने को कटिबद्ध है। 

परेड में दिखी सौभाग्य और आयुष्मान योजना की झलक

गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह देहरादून के परेड मैदान में आयोजित हुआ। जहां मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत परेड की सलामी ली। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान उरेडा की ओर से घर-घर बिजली, घर-घर प्रकाश’ वाली झांकी पेश की गई। उत्तराखंड पुलिस की ओर से निकाली गई झांकी में आपदा प्रबंधन की झलक दिखाई दी। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयार झांकी में ‘अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना’ हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स, शिक्षा विभाग की ओर से’ आदर्श विद्यालय’ ग्राम्य विकास विभाग की ओर निकाली गई झांकी में मनरेगा योजना, प्रधानमंत्री आवास तथा नेशनल लाइवलीहुड रूरल मिशन की थीम पर झांकियां निकाली गईं। इन विभागों के अलावा स्वजल, पर्यटन, उद्यान, राष्ट्रीय राजमार्ग, विकास प्राधिकरण समेत 11 विभागों की ओर से आकर्षक झांकियां निकाली गईं।

गणतंत्र दिवस पर सरकार एयर एंबुलेंस सेवा आरंभ की। हालांकि सरकार ने अभी इसके लिए अलग से हेलीकॉप्टर नहीं खरीदा है, लेकिन पूर्व घोषणा के तहत आवश्यकता के अनुसार निजी कंपनी के हेलीकॉप्टर से सेवा आरंभ होगी। इसका संचालन स्वास्थ्य विभाग करेगा। उन्होंने कहा कि इसी वित्तीय वर्ष में सरकार टेली पैथोलॉजी शुरू करेगी। जुलाई-अगस्त तक पूरा प्रदेश 100 प्रतिशत इंटरनेट सुविधा से जुड़ जाएगा।

परेड में 11 विभागों के सुरक्षा दस्तों ने की मार्च पास्ट 
गणतंत्र दिवस परेड में मार्च दस्तों में सेना, आईटीबीपी, पीएसी, उत्तराखंड पुलिस, हिमाचल पुलिस, उत्तराखंड विशेष पुलिस, उत्तराखंड विशेष पुलिस महिला, होमगार्ड, पीआरडी, एनसीसी ब्वायज, एनसीसी गर्ल्स समेत कुल 11 दस्तों ने मार्च पास्ट किया।

गणतंत्र दिवस पर सरकार एयर एंबुलेंस सेवा आरंभ करेगी

प्रदेश के करीब 20 हजार से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों में सरकार बच्चों को पौष्टिक ऊर्जा आहार के साथ ही हफ्ते में दो दिन दूध भी उपलब्ध कराएगी। करीब 13 हजार आशा कार्यकर्ताओं को भी प्रदेश सरकार खुशखबरी देने जा रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह एलान किया है। हालांकि आशा कार्यकर्ताओं के बारे में वे क्या खुशखबरी देने जा रहे हैं, इसका उन्होंने खुलासा नहीं किया। उन्होंने कहा कि सरकार एक हफ्ते में इसके बारे में निर्णय लेगी। 

अपने सरकारी आवास पर पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री ने अपनी करीब 22 महीनों की सरकार में लिए गए नीतिगत फैसलों और उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन से छह साल तक के बच्चों की संख्या लगभग ढाई लाख है। इन सभी को उत्तराखंड डेयरी फेडरेशन के माध्यम से सप्ताह में दो दिन दूध भी उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed