{"_id":"c96a985b24b514944950618956bb7481","slug":"renew-commercial-driving-license-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामर्शियल डीएल रिन्यू कराने का सुनहरा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कामर्शियल डीएल रिन्यू कराने का सुनहरा मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 09 Feb 2016 02:45 AM IST
विज्ञापन
व्यवसायिक लाइसेंस धारकों के लिए मुफ्त में रिफ्रेशर कोर्स कर अपना लाइसेंस रिन्यू कराने का सुनहरा मौका है। 12 फरवरी से आरटीओ कार्यालय में विभाग की ओर से धारकों के लिए दो दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स कैंप लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि लाइसेंस धारक को हर तीन साल बाद यह कोर्स करना होता है, तब ही उसका लाइसेंस रिन्यू होता है। एआरटीओ प्रशासन संदीप सैनी ने बताया कि आईटीडीआर झाझरा के विशेषज्ञों आरटीओ कार्यालय में शिविर लगाकर कोर्स कराएंगे। इसके लिए पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।
विज्ञापन