फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Remove encroachments on government lands SDM

एसडीएम पुलिस की मदद से खाली करें जमीनों पर हुए कब्जे

Sun, 08 Aug 2021 01:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Remove encroachments on government lands SDM
ग्राम सभा और सरकारी जमीनों पर हुए कब्जे को सख्ती के साथ हटाया जाए। एसडीएम, पुलिस बल के साथ मिलकर जमीनों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। शनिवार को लैंड फ्रॉड समिति की बैठक लेते हुए गढ़वाल मंडलायुक्त रविनाथ रमन ने इसके निर्देश दिए। उन्होंने इस तरह के मामलों में किसी तरह की लापरवाही न बरतने को कहा।
विज्ञापन

शनिवार को आयुक्त शिविर कार्यालय में समिति की बैठक लेते हुए मंडलायुक्त ने सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण की सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारी, एसडीएम, वन व एमडीडीए अधिकारियों को जमीनों को कब्जा मुक्त करने को कहा। कहा कि सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों में लैंडफ्रॉड के मामलों का मुआयना और अभिलेखों की पूर्ण जांच कर स्पष्ट रिपोर्ट दें। लीज और पट्टे की जमीनों के खरीद-फरोख्त की शिकायतों में जमीनों की पूरी जांच जाए। जिलाधिकारी ऐसे मामलों की जांच करवाकर वास्तविक स्थिति से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि हाल-फिलहाल में हुए सभी कब्जों को बलपूर्वक हटाया जाए।
विज्ञापन

रजिस्ट्री में भिन्नता की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए उन्होंने दोनों रजिस्ट्री का मिलान करने, गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई करने को कहा। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल नीरूगर्ग, जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार, अपर आयुक्त गढ़वाल हरक सिंह रावत, सचिव एमडीडीए हरबीर सिंह, एडीएम एफआर गिरीश चंद्र गुणवंत, एसडीएम सदर गोपालराम बिनवाल, डोईवाला लक्ष्मीराज चौहान, विकासनगर सौरभ असवाल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed