माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले सामने आने के बाद पाबंद की गई भगत सिंह कॉलोनी को कंटेनमेंट जोन से मुक्त कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य चिकित्साधिकारी की रिपोर्ट के बाद इसके आदेश जारी किए। बता दें कि पिछले महीने भगत सिंह कॉलोनी में कोरोना पॉजिटिव का मामला सामने आया था। जिसके बाद इसे सील कर दिया गया था। 28 दिन तक रोजाना यहां के लोगों का सामुदायिक निरीक्षण किया गया, लेकिन कोरोना वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया। जिसके बाद जिलाधिकारी ने भगत सिंह कॉलोनी क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन से बाहर करने का निर्णय लिया। बता दें कि कॉलोनियों से इस सप्ताह से लगी रोक हटने लगी है। जिलाधिकारी डॉ. आशीषकुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व में पाबंद की गई कॉलोनियों में अगले कुछ दिनों में मामला सामने नहीं आता है तो 28 दिन की समयसीमा पूरी होने पर उन्हें कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया जाएगा। बता दें कि कोरोना पॉजिटिव मामले आने के बाद इन कॉलोनियों को पाबंद कर दिया गया था। जिसके बाद यहां आने-जाने वालों रोक लगा दी गई थी। जिला प्रशासन की ओर से यहां आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जा रही थी। ---------- तीन मई से अब तक ये कॉलोनियां हुई कंटेनमेंट जोन से बाहर देहरादून- लक्खीबाग मुस्लिम बस्ती, कारगी ग्रांट बस्ती, भगत सिंह कॉलोनी डोईवाला - झबरावाला, केशवपुरी बस्ती --------- जल्द ये क्षेत्र भी होंगे कंटेनमेंट जोन से बाहर देहरादून- आजाद नगर कॉलोनी, चमन विहार लेन11 ऋषिकेश - 20 बीघा कॉलोनी, शिवा एन्क्लेव, आवास विकास कॉलोनी