{"_id":"5f16bd4f8ebc3e63da159192","slug":"registration-starts-for-admission-in-kv-a-child-can-apply-for-three-central-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवि में दाखिलों के लिए पंजीकरण शुरू, एक बच्चा तीन केंद्रीय विद्यालयों के लिए कर सकता है आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवि में दाखिलों के लिए पंजीकरण शुरू, एक बच्चा तीन केंद्रीय विद्यालयों के लिए कर सकता है आवेदन
Tue, 21 Jul 2020 04:25 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय संगठन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विद्यालयों में सोमवार से कक्षा एक के दाखिलों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया। पहले ही दिन पंजीकरण का काफी उत्साह नजर आया। उधर, केंद्रीय विद्यालय संगठन ने दाखिलों के लिए गाइडलाइंस भी जारी कर दी है। अभिभावकों को सलाह दी है कि वह गाइडलाइन पढ़ने के बाद ही आवेदन करें। केविएस दाखिलों से जुड़े ऐसे ही कुछ सवाल और उनके जवाब...
सवाल -दाखिले के लिए कैसे पंजीकरण किया जा सकता है?
जवाब - इसके लिए आप केविएस की वेबसाइट या केविएस का एडमिशन ऐप डाउनलोड करके आवेदन कर सकते हैं।
सवाल-क्या आवेदन का कुछ शुल्क होगा?
जवाब-नहीं, आवेदन का कोई शुल्क नहीं है।
सवाल-क्या दाखिले के लिए कोई प्रवेश परीक्षा होगी?
जवाब- नहीं, दाखिला ऑनलाइन लॉटरी के आधार पर किया जाएगा। कोई परीक्षा नहीं होगी।
सवाल-आवेदन करने के लिए बच्चे की आयु कितनी होनी चाहिए?
जवाब- कक्षा एक में दाखिले के लिए बच्चे की आयु पांच से सात वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानी बच्चे का जन्म एक अप्रैल 2013 से एक अप्रैल 2015 के बीच हुआ हो। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को दो साल की छूट मिलेगी।
सवाल-एक बच्चा कितने केवि के लिए आवेदन कर सकता है? क्या वह अलग-अलग माने जाएंगे?
जवाब- एक बच्चा तीन केंद्रीय विद्यालयों के लिए आवेदन कर सकता है। उनका हर विकल्प एक अलग आवेदन माना जाएगा। इसी आधार पर लॉटरी निकाली जाएगी।
सवाल-अगर एडमिशन के बारे में कोई जानकारी लेनी हो तो किससे संपर्क करें?
जवाब- इसके लिए आप संबंधित केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल से संपर्क कर सकते हैं।
सवाल-अगर मुझसे गलती से कोई डॉक्यूमेंट अपलोड हो गए तो क्या मैं उनमें बदलाव कर सकता हूं?
जवाब- जी हां, अगर आपने आवेदन कर दिया है तो अंतिम तिथि से पहले तक आप अपने फॉर्म में त्रुटि सुधार कर सकते हैं। अगर गलत डॉक्यूमेंट अपलोड कर दिए हैं तो अपना आवेदन रिजेक्ट करने के बाद नए सिरे से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।