{"_id":"67ba2aa4cce00a933305e500","slug":"registration-should-be-done-in-herbertpur-for-chardham-yatra-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-626019-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: चारधाम यात्रा के लिए हरबर्टपुर बस अड्डे से भी हो यात्रियों का पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: चारधाम यात्रा के लिए हरबर्टपुर बस अड्डे से भी हो यात्रियों का पंजीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने हरबर्टपुर बस अड्डे को चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों के पंजीकरण केंद्र के रूप में उपयोग करने की मांग विधानसभा में उठाई है। उन्होंने कहा कि बस अड्डे से पिछले वर्ष चारधाम यात्रियों को काफी राहत मिली थी। उन्होंने बस अड्डे पर वाहनों की फिटनेस सुविधा शुरू करने की भी मांग रखी है।
विधानसभा के बजट सत्र में परिवहन विभाग से संबंधित चर्चा के दौरान विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने अपनी बात रखते हुए कहा कि हरबर्टपुर में आवश्यक सुविधाओं के साथ बस अड्डे का निर्माण कराया गया है। इसमें यात्रियों के बैठने, रुकने के अलावा शौचालय आदि की पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध हैं। यमुनोत्री जाने वाले यात्रियों के लिए यह बस अड्डा काफी सुविधाजनक रहता है। कहा कि पिछले वर्ष अचानक से तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ जाने की स्थिति में बस अड्डे ने यात्रियों के पंजीकरण से लेकर उनकी आवाजाही को नियंत्रित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने सरकार से इस बार यात्रा सीजन से पहले ही बस अड्डे को यात्रियों के पंजीकरण व उनकी आवाजाही के लिए उपयोग में लाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की।