फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Registration for trekking routes in Nanda Devi National Park will be online Uttarakhand News

Uttarakhand: नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के ट्रैकिंग रूटों पर ऑनलाइन होगा पंजीकरण, विभाग तैयार कर रहा पोर्टल

Tue, 05 May 2026 12:38 PM IST
Renu Saklani प्रदीप भंडारी, संवाद न्यूज एजेंसी,ज्योतिर्मठ।
प्रदीप भंडारी, संवाद न्यूज एजेंसी,ज्योतिर्मठ। Published by: Renu Saklani Updated Tue, 05 May 2026 12:38 PM IST
सार

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के ट्रैकिंग रूटों पर ऑनलाइन पंजीकरण होगा। विभाग पोर्टल तैयार कर रहाहै। इसके बाद 15 मई से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
Registration for trekking routes in Nanda Devi National Park will be online Uttarakhand News
Online - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अंतर्गत ट्रैकिंग रूटों पर जाने के लिए अब ऑफलाइन पंजीकरण के लिए विभागीय कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब इन जगह जाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की जा रही है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन की ओर से पंजीकरण के लिए पोर्टल तैयार किया जा रहा है। विभाग का दावा है कि 15 मई से पोर्टल पर पंजीकरण आरंभ हो जाएंगे।

विज्ञापन

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अंतर्गत कई छोटे-बड़े ट्रैकिंग रूट हैं। इनमें से कुछ गर्मियों में ही संचालित होते हैं, जबकि कुछ सर्दियों में भी खुले रहते हैं। इन ट्रैकिंग रूटों पर जाने के लिए विभाग से अनुमति लेना अनिवार्य होता है। अभी तक अनुमति के लिए विभागीय कार्यालय में आकर आवेदन देने की व्यवस्था चली आ रही है। लेकिन अब विभाग पर्यटकों व ट्रैकरों की सुविधा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था करने जा रहा है।

विज्ञापन


इसका लाभ पर्यटकों के साथ ही टूर ऑपरेटरों को भी मिलेगा। विभाग ने पिछले साल फूलों की घाटी में जाने वाले पर्यटकों के पंजीकरण की ऑनलाइन व्यवस्था आरंभ की थी, अब इस साल से पार्क के अंतर्गत आने वाले सारे ट्रैकिंग रूटों पर जाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के प्रमुख ट्रैकिंग रूट

- क्वांरीपास ट्रैक, द्रोणागिरी ट्रैक, नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क, सतोपंत, कागभुसंडी, फूलों की घाटी, चेनाप घाटी मुख्य ट्रैकिंग रूट हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश में शिक्षकों के अनिवार्य नहीं अनुरोध के आधार पर होंगे तबादले, हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार

कोटपार्क प्रशासन की ओर से ऑनलाइन वेबसाइट तैयार की जा रही है। 15 मई से यह वेबसाइट शुरू हो जाएगी। जिससे ट्रैकिंग पर जाने वाले सभी ट्रैकर व पर्यटक ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकेंगे। साथ ही ट्रैकिंग के दौरान कोई दिक्कत न हो इसके लिए आपदा प्रबंधन विभाग के साथ भी तैयारी की जा रही है। फूलों की घाटी जाने वाले मार्ग पर वैली गेट के पास एक व्यू प्वाइंट तैयार किया जा रहा है, इससे पर्यटकों को क्षेत्र का खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। फूलों की घाटी वाले मार्ग को 15 मई से सुधारने का कार्य आरंभ किया जाएगा। - अभिमन्यु, डीएफओ नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed