फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Register for employment fair from today

आज से करें रोजगार मेले के लिए पंजीकरण

Fri, 03 Sep 2021 12:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Register for employment fair from today
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से कार्यालय परिसर में दस सितंबर को सुबह दस बजे से जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थियों को पहले पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन

रोजगार मेले में आवेदन के लिए इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालय परिसर में तीन से नौ सितंबर तक पंजीकरण करा सकते हैं। सुबह दस बजे से चार बजे तक पंजीकरण होंगे। इस दौरान अभ्यर्थियों की ओर से निर्धारित प्रारूप में फार्म भरा जाएगा। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी की ओर से बताया गया कि यह फार्म विभागीय वेबसाइट पर भी उपलब्ध है, जिसे अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकते हैं। भरा गया फार्म अभ्यर्थियों द्वारा रोजगार मेले के दिन साक्षात्कार के लिए लाना अनिवार्य है। 10 सितंबर को सुबह दस बजे सेवायोजन कार्यालय परिसर में साक्षात्कार होंगे। अभ्यर्थियों को अपने साथ मूल प्रमाणपत्र, उनकी छायाप्रति, कार्यालय का पंजीयन कार्ड, एक पासपोर्ट साइज फोटो और आईडी प्रूफ लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed